जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा का टीजर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म वेदा का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘वेदा’ में जॉन अब्राहम के साथ शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘वेदा’ का टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। टीजर की शुरुआत वेदा (शरवरी वाघ) से होती है, जो विद्रोही बन सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आगे बढ़ती है। अपने हक के लिए लड़ाई में वेदा को कई मुश्किलों से लड़ना पड़ता है।

तमाम परिस्थितियों में भी वह चट्टान की तरह खड़ी रहती है। एक धमाके के बाद टीजर में जॉन अब्राहम की एंट्री होती है। वह कहते हैं, “मुझे झगड़ना नहीं आता, सिर्फ जंग लड़नी आती है। जब दुश्मन पूछते हैं कि वह कौन हैं। तब जॉन खुद को बाप बताते हैं। जी स्टूडियोज, एम्मे एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस और निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित, असीम अरोड़ा द्वारा लिखित, ‘वेदा’ 12 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी। (वार्ता)

Entertainment

फिल्म निर्देशक संदीप मिश्रा की फिल्म ”छाया” की शूटिंग 24 जून से कुशीनगर में होगी

मुंबई, |भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक और शानदार फिल्म ”छाया” की शूटिंग 24 जून ही शुरू होने वाली है। इस फिल्म में पृथ्वी तिवारी और रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में कुल सात गाने है। फिल्म निर्देशक संदीप मिश्रा ने बताया की फिल्म की शूटिंग कुशीनगर में होने से स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों […]

Read More
Entertainment

दुखद: मोहब्बत के दुश्मन हर सप्ताह ले एक जान

अवैध संबंधों में अपने ही कर रहे अपनों का कत्ल लखनऊ। प्रेम की दुश्मन है सारी खुदाई। यह बातें तो बहुत अरसों से कही जाती है, लेकिन देश व प्रदेश के हालात पर सटीक साबित हो रही है। दरअसल यहां प्रेम के दुश्मन हर सप्ताह एक जान ले रहे हैं। अवैध संबंध का भूत इस […]

Read More
Entertainment

बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक पार्थो घोष का निधन

मुंबई, 9 जून 2025 – बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक पार्थो घोष का आज मुंबई में निधन हो गया। पार्थो घोष ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी। फिल्मी करियर पार्थो घोष ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। उनकी […]

Read More