कूनो में चीता ने छह शावकों को दिया है जन्म

श्योपुर/भोपाल। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ने छह शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने शावकों के छायाचित्र और वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “ये शावक पांच नहीं, बल्कि छह हैं। इस बात की पुष्टि एक सप्ताह बाद हुयी है। दक्षिण अफ्रीकी संबंधित मादा चीता ने पांच नहीं, बल्कि छह शावकों को जन्म दिया है।

यादव ने इस बात पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि एक सप्ताह पहले खबर आयी थी। कि मादा चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया है। लेकिन अब एक सप्ताह बात पुष्टि हुयी है कि शावकों की संख्या पांच नहीं, बल्कि छह है। भारत में चीतों के फिर से पुनर्वास के लिए लगभग दो वर्ष कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। यहां पर दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से एक दर्जन से अधिक चीते लाए गए हैं। इनके जरिए राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का कुनबा बढ़ाया जा रहा है।(वार्ता)

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी […]

Read More
Madhya Pradesh

Lok Sabha Elections : मध्यप्रदेश की छह सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च […]

Read More
Madhya Pradesh

शिवराज का विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का प्रचार अभियान प्रारंभ हो गया है।  चौहान ने सोमवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के साथ ही सीहोर जिला मुख्यालय पर पार्टी के भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय की […]

Read More