हिंदुस्तान के DNA में मोहब्बत : राहुल गांधी

औरंगाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि हिंदुस्तान के DNA में मुहब्बत होने के कारण BJP कभी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाएगी। गांधी ने गुरुवार को औरंगाबाद में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के क्रम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में हर रोज अन्याय हो रहा है।

जिस समाज में अन्याय होता है उस समाज में हिंसा होगी ही, नफरत होगी ही। BJP के लोग पूरे देश में नफरत फैलाने में लगे हैं लेकिन हिंदुस्तान का DNA मोहब्बत का है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले 40 वर्षों के दौरान सबसे अधिक बेरोजगारी अभी है। बड़े उद्योगपति चीन का सामान देश में बेच रहे हैं। ऐसे में देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। छोटे कारखाने नोटबंदी और जीएसटी से बर्बाद हो गये।

कांग्रेस रोजगार समेत अन्य मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है और जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता, हम इन सवालों को उठाते रहेंगे। सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, विधायक आनंद शंकर, राजेश कुमार, शकील अहमद, युवा नेता कन्हैया आदि ने संबोधित किया।(वार्ता)

Maharastra Politics

जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे […]

Read More
Maharastra

महाराष्ट्र में गरजे योगी, बोले- दंगा करने वालों को पता है यूपी में उलटा लटका दिये जाएंगे

   बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेढ़े के लिए मुख्यमंत्री ने किया विशाल जनसभा को संबोधित शिवाजी चाहते थे देश में देश का आदमी शासन करे कोई विदेशी नहीं : योगी  हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टि के आधार पर किया काम : योगी आदित्यनाथ भंडारा (महाराष्ट्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी […]

Read More
Maharastra Politics

जनता भी जानती है, आएंगे तो मोदी हीः सीएम योगी

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में भाजपा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार सीएम योगी ने वर्धा से भाजपा प्रत्याशी रामदास चंद्रभांजी ताड़स के लिए मांगा जनसमर्थन महाराष्ट्र के जनमानस से आई आवाज, देश में दो ही नाम-मोदी और योगी यहां पालघर में संतों की हत्या हो गई, यूपी में कोई किया तो […]

Read More