झारखंड: मनी लांड्रिंग मामले में रांची ED का कोलकाता में व्यवसायी के ठिकानों पर छापा

नया लुक ब्यूरो

रांची। रांची ED की टीम बुधवार को कोलकाता में छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई झारखंड के शेल कंपनी से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, झारखंड में सत्ता शीर्ष से जुड़े लोगों के कोलकाता स्थित ठिकाने पर ED छापेमारी कर रही है। ED के अधिकारियों ने कोलकाता मुदियाली में कारोबारी योगेश अग्रवाल के घर रेड की है। एक महिला समेत कुल छह अधिकारी योगेश के घर की तलाशी ले रहे हैं।  इसके अलावा ED की एक अन्य टीम ने योगेश अग्रवाल के बिधान सरणी स्थित दफ्तर में भी रेड मारी है। योगेश

योगेश अग्रवाल के घर और दफ्तर पर ED की तलाश लगातार जारी है। सूत्रों के मुताबिक अग्रवाल परिवार रीयल इस्टेट, फाइनेंस और मोटर ट्रेनिंग स्कूल का कारोबार करता है। मोटर ट्रेनिंग कंपनी का नाम ‘लाला भगवानदास मोटर ट्रेनिंग स्कूल’ है। इन कंपनियों के निदेशक योगेश अग्रवाल और अनीशा अग्रवाल हैं। प्राप्त खबरों के अनुसार पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से  ED ने लाखों रुपयों के साथ एक लग्ज़री बीएमडब्ल्यू कार जब्त किया था, यह कार भगवानदास फर्म से जुड़ा हुआ है।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More