कुख्यात गैंगस्टर राजू भाटी की संदिग्ध हालात में मौत, उम्रकैद की सजा काट रहा था मृतक

लखनऊ। देश व प्रदेश की जेलों में कुख्यात बदमाशों की सलाखों के पीछे मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है । हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर राजू भाटी की अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई। गैंगस्टर काफी समय से बीमार चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुख्यात बदमाश राजू भाटी के खिलाफ पूर्व में अलग-अलग धाराओं में तीस मुकदमे दर्ज थे।

बताते चलें कि कुख्यात बदमाश राजू भाटी मूलरुप से यूपी के मथुरा जिले के हुसैनी शेरगढ़ का रहने वाला था। उस पर यूपी ,राजस्थान और हरियाणा के पलवल और फरीदाबाद में लूट, डकैती, हत्या, गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 30 मुकदमे दर्ज थे। राजू भाटी फिलहाल नीमका जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा था।

पेट में था संक्रमण

राजू भाटी को दो फरवरी को बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसके पेट में संक्रमण बताया था। तभी से राजू भाटी का अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज चल रहा था। रविवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने कैदी वार्ड में जाकर राजू भाटी को चेक किया। फिर उसे इमरजेंसी में लेकर आए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे इलाज देना शुरू किया। लेकिन सुबह करीब दो घंटे बाद 4:20 बजे राजू भाटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

परिजनों को सौंपा गया शव

राजू भाटी के शव का पोस्टमॉर्टम जज की निगरानी में बादशाह खान सिविल अस्पताल में करा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More