चिली के वालपराइसो में आग से 46 लोगों की मौत

सैंटियागो। चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने शनिवार को कहा कि वालपराइसो क्षेत्र में आग लगने से कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब तक  आग में 40 लोग मारे गए हैं और छह अन्य की चिकित्सा केंद्रों में जलने से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा बढ़ेगा। चिली सरकार ने आग से निपटने के लिए शनिवार रात नौ बजे से रविवार सुबह दस बजे तक वालपराइसो क्षेत्र में क्विलपुए, विला एलेमाना, वीना डेल मार और लिमाचे कम्यून्स पर कर्फ्यू लगा दिया।

स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि राजधानी से लगभग 120 किमी उत्तर-पश्चिम में क्विलपुए और विला एलेमाना में 1200 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं, जबकि पूरे वालपराइसो क्षेत्र में कम से कम 9,000 हेक्टेयर भूमि आग से नष्ट हो गई है। बोरिक ने शुक्रवार रात को वालपराइसो क्षेत्र में आपदा के लिए अतिरिक्त संसाधनों को तैनात करने और सेना के हस्तक्षेप की अनुमति देने के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More