विष्णु सरवनन ने सेलिंग में भारत के लिए हासिल किया पेरिस ओलंपिक का पहला कोटा

एडिलेड। टोक्यो ओलंपियन विष्णु सरवनन ने बुधवार को आईएलसीए सात पुरुष विश्व चैंपियनशिप 2024 में पेरिस ओलंपिक के लिए सेलिंग में भारत का पहला कोटा हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड सेलिंग क्लब में आयोजित वन पर्सन डिंगी स्पर्धा में सरवनन ने छह दिनों में 125 नेट अंक हासिल किए और वह ओवऑल लीडरबोर्ड पर 26वें स्थान पर रहे। हालांकि, वह पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए कोटा सुरक्षित करने वाले नाविकों में पांचवें स्थान पर रहे।

आईएलसीए सात पुरुष विश्व चैंपियनशिप पेरिस 2024 के लिए एक क्वालीफाइंग स्पर्धा है जिसमें उन देशों के लिए सात कोटा शामिल थे, जिन्होंने पहले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं किया था। एडिलेड मीट में प्रस्तावित अन्य छह कोटा ,ग्वाटेमाला, मोंटेनेग्रो, चिली, डेनमार्क, तुर्की और स्वीडन को मिले है। एडिलेड में यह रेस 26 से 31 जनवरी तक आयोजित की गई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के कुल 152 आईएलसीए सात वर्ग (स्मॉल सिंगल-हैंडेड डिंगी) सेलर ने हिस्सा लिया था। भारत के मोहित सैनी 329 नेट अंकों के साथ कुल मिलाकर 136वें स्थान पर रहे।

मौजूदा ओलंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेर्न ने 24.0 नेट अंकों के साथ खिताब जीता। टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता नॉर्वे के हरमन टॉमसगार्ड 34.0 अंकों के साथ रजत पदक, ब्रिटेन के माइकल बेकेट ने 41.0 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उल्लेखनीय है कि सेलिंग में कम अंक बेहतर होते हैं। पिछले वर्ष सरवनन ने इसी सेलिंग कैटेगरी में हांगझोऊ में आयोजित एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने टोक्यो 2020 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां वह फील्ड ऑफ 35 में 20वें स्थान पर रहे थे। पेरिस 2024 में सेलिंग स्पर्धा 28 जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित की जायेगी।(वार्ता)

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Sports

ऋषभ की धांसू पारी के बाद आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली कैपिटल्स (DC)

गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम 225 रनों के बदले 221 रन ही बना सकी अक्षर पटेल ने तीन नम्बर पर आकर शानदार 66 रनों की पारी खेली नई दिल्ली। जीत की पटरी पर लौट चुकी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (88) और अक्षर […]

Read More
Sports

स्टॉयनिस की मार्कस पारी, LSG ने CSK को घर में छह विकेद से रौंदा

शतकीय पारी खेलने वाले स्टॉयनिस ने किया कमाल, ऋतुराज का शतक रहा फीका शुरुआती झटकों से उबरते हुए इतनी बड़ी पारी जीतना किसी सपने से कम नहीं चेन्नई। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए तीन नम्बर पर बल्लेबाजी करना एक पहेली थी। कई बल्लेबाजों को आजमाया। दीपक हुड्डा, देवदत्त पड्डिकल, बदोनी यहां तक कि निकोलस […]

Read More