ED के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ शुरू

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ( ED) की टीम बुधवार दोपहर एक बजे यहां कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंची। दस वाहनों से ED के अधिकारी सीएम आवास पहुंचे हैं। ED की टीम के साथ CISF के जवान भी है। मुख्यमंत्री आवास में पहुंचने के बाद ED के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से पूछताछ शुरू कर दी है।

इससे पहले बीते 20 जनवरी को सीएम से ED ने उनके आवास पर सात घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद ED ने 22 जनवरी दोबारा पत्र लिखकर सीएम को 27 से 31 जनवरी तक बयान दर्ज कराने को कहा था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 25 जनवरी को ED को अप्रत्यक्ष रूप से पूछताछ के लिए समय देने से इनकार कर दिया था। फिर 29 जनवरी को मुख्यमंत्री ने ED को पत्र लिखकर ED पर राजनीति से प्रेरित होकर चुनी हुई सरकार को काम करने से रोकने का आरोप लगाया था।

हेमंत सोरेन 20 जनवरी को ED द्वारा पूछे गये सवालों को तथ्यों से परे और गलत करार दिया था। साथ ही बजट सत्र की व्यस्तता के बावजूद 31 जनवरी को अपने आवास पर ही बयान दर्ज कराने पर सहमति देते हुए सोरेन ने ED को ई-मेल भेजा था। अपनी आपत्तियों के साथ ही मुख्यमंत्री ने बयान दर्ज कराने के लिए ED को 31 जनवरी को दोपहर एक बजे अपने आवास पर बुलाया था। पूछताछ को लेकर मुख्यमंत्री आवास समेत रांची के अन्य हिस्सों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। (वार्ता)

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More