मंगलवार के दिन इन राशियों पर हो सकता है हनुमान जी का आशीर्वाद

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

मेष : मेष राशि वालों को आज अपने खर्च पर संतुलन बनाकर चलना होगा क्योंकि आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, पूर्व नियोजित यात्रा हो सके तो टाल दें, परेशानी हो सकती है। नकारात्‍मक विचारों से खुद को दूर रखें। वाहन सावधानी से चलाएं और वाणी पर संयम रखकर बात करें।

वृषभ : आज पूरा दिन मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ आपको अवश्य मिलेगा। सहयोग देंगे तो सहयोग प्राप्त होगा, कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी। मान-सम्‍मान प्राप्‍त होगा। मनोरंजन के कार्यों पर आज खर्च कर सकते हैं।

मिथुन : भाग्य के साथ आज कार्य की व्यस्तता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। अधूरे कार्य आज पूरे हो सकते हैं। नकारात्‍मक विचारों से खुद को दूर रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होगी। किसी सौदे पर आज साइन कर सकते हैं।

कर्क : भाग्य का भरपूर असर दिखेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार कर ही कार्य करें, सक्रिय होकर कार्य करें, लाभ अवश्य मिलेगा। भाग्‍य आज आपके साथ है। घर की जरूरी चीजों पर आप खर्च कर सकते हैं। रोमांस का अनुभव बढ़ेगा। आज आप किसी बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें

किस ग्रह के खराब होने पर होता है कौन-सा रोग?

सिंह : जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। सचेत होकर कार्य करें, आज जो भी निर्णय लें, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही लें। वस्तुओं को संभालकर रखें। कोई चीज गुम हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं और वाणी पर संयम रखकर बात करें। सौम्‍यता बनाएं रखें।

कन्या : शत्रु आज आपसे दूर भागेंगे, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी, आज आमदनी में धन का प्रवाह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से भी शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। दिन सुखमय बीतेगा।

तुला : आज आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे, परिवार में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। मेहनत और धैर्य के साथ अपना काम करते रहें। परिणाम सकारात्‍मक प्राप्‍त होंगे। धन निवेश करने का विचार है तो आज का दिन अनुकूल है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

वृश्चिक : बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी, मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा, अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। भगवान का नाम लेकर आगे बढ़ें, अच्‍छे अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। छात्रों के लिए शुभ दिन। आज किए गए कार्य भविष्‍य में लाभ प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़ें

विज्ञान नहीं जानता, वेद बताते हैं, तुलसी लिखते हैं, वायु के 49 स्वरूप

धनु : खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान हो जाएं, किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। आप किसी पर भरोसा न करें। अपने मन की सुनकर ही कोई निर्णय लें तो फायदे में रहेंगे। परिवार के किसी व्‍यक्ति से भी मनमुटाव हो सकता है।

मकर : नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। धन के मामले में व्‍यापारी और नौकरी पेशा दोनों को लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से मन प्रसन्‍न रहेगा।

कुंभ : आज ग्रह चाल आपको लाभान्वित होने का मौका प्रदान कर रही है, दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी और चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। आज कुछ न कुछ प्राप्त जरूर होगा, चाहे कोई मित्र आपको उपहार ही क्‍यों न दे। कला जगत से जुड़े लोग आज कुछ अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं और उन्‍हें लाभ होगा।

मीन : पिछली चली आ रही उलझनों से छुटकारा मिलेगा, आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार के लोगों का साथ पाकर आप अपना और समाज का भी भला करेंगे। घर की जरूरी चीजों पर आप खर्च कर सकते हैं। रोमांस का अनुभव बढ़ेगा। आज आप किसी बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं।

Astrology

राशिफल 26 अप्रैलः आपकी भी चमक सकती है किस्मत, शुक्रवार को ये हैं सितारों की चाल

यदि आपने नहीं देखा अपना राशिफल तो अभी पढ़िए और जानिए क्या कह रहे हैं सितारें राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 26 अप्रैल 2024, शुक्रवार आज का राशिफल व पंचांग आज और कल का दिन खास 26 अप्रेल 1514 में, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ निकोलस कोपरनिकस ने शनि का पहला अवलोकन किया। 27 अप्रेल 2024 : […]

Read More
Astrology

यदि आपकी राशि वृषभ, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि है तो आपके लिए बहुत खास है आज का दिन

ये सितारें बताते हैं आपका कैसा होगा दिन, जानें आज का राशिफल और पंचांगः 25 अप्रैल 2024, गुरुवार क्या आप जानते हैं आज और कल का खास दिन राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 25 अप्रैल 2024 : विश्व मलेरिया दिवस आज। 25 अप्रैल 1982 को दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत […]

Read More
Astrology

इन राशियों के लिए शुभ है बुधवार यानी 24 अप्रैल, जानें आज का राशिफल और पंचांग

यदि आपकी भी यह राशि है तो जरूर पढ़ें कि क्या कह रहे हैं आपके सितारे -राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मेष: आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर […]

Read More