NAM समिट के लिए युगांडा पहुंचे राजकुमार, मेजबानी में भारत कर रहा मदद

शाश्वत तिवारी

विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) में भाग लेने के लिए मंगलवार को युगांडा पहुंचे। सिंह ने राजधानी कंपाला में भारतीय उच्चायुक्त उपेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की और भारत की ओर से अफ्रीकी देश को दी जा रही आर्थिक मदद के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। विदेश राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 19वें शिखर सम्मेलन और मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए युगांडा में लैंड किया।

भारत ने हाल ही में सप्ताह भर चलने वाली NAM समिट और 21-23 जनवरी को होने वाली G77 समिट की मेजबानी से पहले युगांडा की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। युगांडा स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर लिखा उच्चायुक्त उपेंद्र सिंह रावत ने युगांडा को एनएएम और G77 समिट की मेजबानी के लिए भारत सरकार की ओर से 10 बसें, 5 एम्बुलेंस, 10 ट्रैक्टर और 2664 झंडे व झंडे के पोल उपहार में दिए हैं, जिसका वादा विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने समकक्ष जनरल जेजे ओडोंगो को किया था।

दुनिया भर के लगभग 120 देशों के नेता सोमवार से शुरू हुई एनएएम समिट के लिए कंपाला में एकत्र हुए हैं। शिखर सम्मेलन में विभिन्न सदस्य देशों के लगभग 4 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसका उद्देश्य गंभीर वैश्विक मुद्दों को संबोधित करना और सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है। बता दें कि भारत आर्थिक रूप से कमजोर अफ्रीकी देशों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारत के युगांडा के साथ संबंध मजबूत हुए हैं। पिछले साल अप्रैल में जयशंकर ने युगांडा का दौरा किया था और व्यापार एवं निवेश, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, रक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल और कृषि सहयोग पर चर्चा की थी।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More