अर्थव्यवस्था स्थिर करने में श्रीलंका की लगातार मदद कर रहा भारत

शाश्वत तिवारी

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था स्थिर करने के लिए भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत लगातार मदद कर रहा है। भारत एक ओर जहां विभिन्न परियोजनाओं के जरिये अपने पड़ोसी देश को आर्थिक संकट से उबारने में सहायक बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर दिग्गज भारतीय कंपनियां प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के साथ देश में कारोबार को बढ़ाते हुए रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही हैं।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग श्रीलंकाई अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में काम करते हुए भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण बैठकें की। उच्चायोग ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा उच्चायुक्त संतोष झा ने शिक्षा मंत्री एवं सदन के नेता डॉ. सुशील प्रेमजयंता से मुलाकात की। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में भारत-श्रीलंका के बीच घनिष्ठ सहयोग और उच्च शिक्षा संस्थानों एवं श्रीलंकाई विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

इससे पहले उच्चायुक्त ने श्रीलंका में कार्यरत ऑटोमोबाइल क्षेत्र की अग्रणी भारतीय कंपनियों अशोक लीलैंड, महिंद्रा, सीएट टायर्स और टीवीएस मोटर कंपनी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रीलंका में अपने निवेश और भविष्य की विस्तारित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलने से पहले झा ने सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय कंपनियों इरकॉन इंटरनेशनल और बीईएल के अलावा निजी क्षेत्र की दिग्गज अल्ट्राटेक सीमेंट और शापूरजी पालोनजी के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की थी।

इस दौरान उन्होंने श्रीलंका में बुनियादी ढांचे के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और श्रीलंका के आर्थिक सुधार में योगदान पर चर्चा की। भारतीय उच्चायुक्त ने हाल ही में श्रीलंका के सेंट्रल बैंक के गवर्नर के साथ हुई बैठक में श्रीलंका में यूपीआई भुगतान प्रणाली की शीघ्र शुरुआत, भारतीय रुपये में ट्रेड सैटलमेंट में वृद्धि और श्रीलंका की ऋण पुनर्गठन प्रक्रिया में भारत के समर्थन पर प्रतिबद्धता जताई है।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More