करोड़ों के घोटालेबाज को फिर मिलेगा सेवाविस्तार!

  • मुख्यमंत्री के मंसूबों पर पानी फेर रहे शासन के नौकरशाह
  • अफसरों की कमी का हवाला देकर दिया जा सकता सेवाविस्तार

राकेश यादव

लखनऊ। योगी सरकार की नौकरशाही को घोटालेबाज के दोषी और दागदार अफसर रास आ रहे हैं। यह बात सुनने में भले ही अटपटी लगे लेकिन सच है। चीनी निगम में करोड़ों का घोटाला करने वाले दोषी अधिकारी को एक बार फिर तीन माह का संविदा विस्तार देने की तैयारी में है। रिटायरमेंट के बाद अक्टूबर माह से अस्थाई नियुक्ति पाकर कमाऊ सीट पर बैठा हुआ है। इस अधिकारी की अस्थाई नियुक्ति का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। संविदा पर कार्यकाल बढ़ाए जाने का यह मामला विभागीय अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हकीकत यह है कि चहेते अफसरों के लिए इस विभाग में नियम और कानून कोई मायने नहीं रहता है।

मिली जानकारी के मुताबिक चीनी निगम में बसपा सरकार में चीनी मिलों की बिक्री को लेकर सुर्खियों में रहे अधिकारी एसके मेहरा बीती 30 सितंबर को सेवा निवृत्त हो गए। सेवा निवृत्त होने के अगले ही दिन तीन माह के लिए संविदा पर अस्थाई नियुक्ति दे दी गई। अक्टूबर माह में ही उन्होंने फिर से निगम में रहते हुए पुराने पदों पर काम शुरू कर दिया। बताया गया है कि चीनी निगम से सेवानिवृत्त होने के पूर्व में उनके पास जो प्रभार थे उन्हीं प्रभारों के साथ सेवा विस्तार दिया गया। वर्तमान समय में इस अधिकारी के पास महाप्रबंधक परियोजना, कार्मिक, वित्त के साथ कंपनी सचिव के अलावा जिन जगहों पर महाप्रबंधक नहीं है वह प्रभार भी इन्ही के पास हैं।

सूत्र बताते है कि संविदा पर तीन माह का सेवाविस्तार पाए चीनी निगम के पांच महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार संभाल रहे एसके मेहरा का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। सूत्रों की माने तो इस अधिकारी का सेवा विस्तार बढ़ाने की तैयारी अंतिम चरण में है। निगम में अधिकारियों की कमी होने का हवाला देते हुए इस अधिकारी के सेवाविस्तार दिए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस सेवा विस्तार की आगामी चीनी निगम बोर्ड की बैठक में मोहर लगने को चर्चा है। निगम में करोड़ों का घोटाला करने वाले इस अधिकारी को अगले तीन माह का सेवा विस्तार दिए जाने की संभावना है। उधर निगम के अधिकारी इस मसले को शासन का मामला बताते हुए कोई भी टिप्पणी करने से बच रहे हैं।

एक के पास पांच, तो दो वरिष्ठों के पास एक ही प्रभार

चीनी निगम अफसरों की कमी बताकर भ्रष्टाचारी अफसरों को संविदा पर लगातार सेवाविस्तार दे रहा है। हकीकत यह है निगम नियुक्त अफसरों से काम नहीं ले पा रहा है। एक अधिकारी को पांच प्रभार तो दो अन्य अफसरों को एक ही प्रभार दे रखा है। बीते माह सेवानिवृत आईएएस शिवाकांत दिवेदी को सवा लाख प्रतिमाह पर निगम में विधि सलाहकार का काम सौंपा गया है। यह काम पहले से ही सेवानिवृत विशेष सचिव नरेश बहादुर देख रहे है। एक सेवानिवृत अधिकारी के पास पांच प्रभार तो दो वरिष्ठ अधिकारियों के पास एक ही काम है। अफसरों की कमी का यह हाल चीनी निगम का है।

सीएम को दी शिकायत में दोषी पाया गया अधिकारी

बीते दिनों पवन कुमार नाम के एक व्यक्ति ने निगम में तैनात एस के मेहरा की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई। मुख्यमंत्री से मिलकर की गई इस शिकायत पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इसकी जांच शासन के दो अधिकारियों को सौंपी। इसके साथ ही इसी मामले की जांच चीनी निगम के तत्कालीन प्रबंध निदेशक ने संविदा पर तैनात अफसरों की दो सदस्यीय कमेटी से कराई। कमेटी ने जांच में उन्हें क्लीन चिट दे दी। वहीं दूसरी ओर शासन स्तर से हुई जांच में शिकायत को सच पाया गया है। जांच में दोषी पाए गए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए आला अफसरों ने इसे संविदा पर सेवाविस्तार दिया जा रहा है। अब फिर से इसको सेवाविस्तार दिए जाने की तैयारी है।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More