भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया

मुम्बई। स्मृति मांधना के 48 रनों की शानदार पारी और इससे पहले इशाक, श्रेयंका, रेनुका और अमनजोत की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने रविवार को तीसरे T-20 मुकाबले में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। 127 रनों के लक्ष्य का पीछ करने उतरी भारतीय टीम को केम्प ने तीसरे ओवर में शेफाली वर्मा को छह रन पर बोल्ड कर पहला झटका दिया। उसके बाद 12वें ओवर में जेमिमाह रॉड्रिग्स 29 रन को डीन ने पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया। 16वें ओवर में दीप्ति शर्मा 12 रन के रूप में भारत का तीसरा विकेट गिरा। स्मृति मांधना 48 रन अपना अर्धशतक बनाने से चूक गई। उन्हें एकल्सटन ने डंकली के हाथों कैच आउट कराया।

ऋचा घोष दो रन को 19वें ओवर में एकल्सटन ने बोल्ड कर दिया। भारत ने 19 ओवर में 127 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर छह रन और अमनजोत कौर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से फ्रेया केंप और सोफी एकल्सटन को दो-दो विकेट मिले। वहीं चार्ली डीन ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले हेदर नाइट की 52 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को जीतने के लिए 127 रनों का लक्ष्य दिया है।

आज यहां वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय की घातक गेदबाजी ने इंग्लैंड की पूरी टीम 20 ओवर में 126 रनों पर ढ़ेर कर दिया। हालांकि कप्तान हेदर नाइट ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी के जरिए टीम को संभाला। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को पहले ओवर की तीसरे गेंद पर मैया बाउचर शून्य के रूप में पहला झटका लगा। इसक बाद तीसरे ओवर में सोफिया डंकली 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गयी।  भारतीय गेंदबाज इशाक, श्रेयंका, रेनुका और अमनजोत के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आ रहे थे। एमी जोंस ने 25 रन बनाकर आउट हुई। ऐलिस कैप्सी सात रन, सोफ़ी एकल्सटन दो रन, बेस हीथ ने एक रन बनाया। चार बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। चार्ली डीन 16 रन बनाकर नाबाद रही। इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 126 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से सैका इशाक और श्रेयंका पाटिल ने तीन-तीन विकेट लिये। रेनुका सिंह और अमनजोत सिंह ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। (वार्ता)

Maharastra Politics

जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे […]

Read More
Maharastra

महाराष्ट्र में गरजे योगी, बोले- दंगा करने वालों को पता है यूपी में उलटा लटका दिये जाएंगे

   बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेढ़े के लिए मुख्यमंत्री ने किया विशाल जनसभा को संबोधित शिवाजी चाहते थे देश में देश का आदमी शासन करे कोई विदेशी नहीं : योगी  हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टि के आधार पर किया काम : योगी आदित्यनाथ भंडारा (महाराष्ट्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी […]

Read More
Maharastra Politics

जनता भी जानती है, आएंगे तो मोदी हीः सीएम योगी

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में भाजपा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार सीएम योगी ने वर्धा से भाजपा प्रत्याशी रामदास चंद्रभांजी ताड़स के लिए मांगा जनसमर्थन महाराष्ट्र के जनमानस से आई आवाज, देश में दो ही नाम-मोदी और योगी यहां पालघर में संतों की हत्या हो गई, यूपी में कोई किया तो […]

Read More