हेमंत सोरेन को ED का समन, 12 को हाजिर होने का निर्देश

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने फिर समन भेजकर 12 दिसंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री को ED की ओर से भेजा गया यह छठा समन है। इससे पहले सोरेन को पांचवां समन भेजकर चार अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं गये थे। मुख्यमंत्री को इससे पहले पांच समन भेजे जा चुके हैं लेकिन एक बार भी वह ED ऑफिस में उपस्थित नहीं हुए।

उल्लेखनीय है कि ED सोरेन को जमीन मामले में समन भेज रहा है। सोरेन की ओर से ED के समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सोरेन ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर ED के समन को निरस्त करने का आग्रह किया था। लेकिन झारखंड हाईकोर्ट से भी सोरेन को झटका लगा था। हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री की ओर से दायर क्रिमिनल रिट याचिका को खारिज कर दी थी। (वार्ता)

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More