भारत की मदद से श्रीलंकाई नौसेना के लिए बनाए जा रहे फ्लोटिंग डॉक का हुआ कील-लेइंग समारोह

शाश्वत तिवारी

भारत की मदद से श्रीलंकाई नौसेना के लिए बनाए जा रहे 4000 टन क्षमता वाले फ्लोटिंग डॉक के निर्माण की शुरुआत का औपचारिक समारोह (कील-लेइंग) बुधवार को आयोजित हुआ। यह समारोह मेसर्स डेम्पो शिपबिल्डिंग एंड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड (DSEPL), गोवा में आयोजित किया गया। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले के साथ ही श्रीलंकाई नौसेना के उच्चाधिकारी और फ्लोटिंग डॉक के संयुक्त निगरानी समिति के सदस्य भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े।
कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा श्रीलंकाई नौसेना के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित 4000 टन क्षमता वाले फ्लोटिंग डॉक का कील-लेइंग समारोह डेम्पो शिपयार्ड, गोवा में आयोजित हुआ। उच्चायुक्त और श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर प्रियंता परेरा ने इसमें वर्चुअली हिस्सा लिया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में उच्चायुक्त बागले ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह परियोजना भारत और श्रीलंका के बीच सहयोग, सौहार्द और मित्रता के स्थायी बंधन का प्रतीक है। उन्होंने कहा हम भारत के ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) सिद्धांत और ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में श्रीलंका रक्षा बलों के क्षमता निर्माण और निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

बागले ने इस बात पर जोर दिया कि श्रीलंका की नौसेना को फ्लोटिंग डॉक प्रदान करने की परियोजना ने दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच मजबूत संबंधों को और सुदृढ़ किया है। उन्होंने उल्लेख किया कि फ्लोटिंग डॉक श्रीलंकाई नौसेना की सभी रखरखाव जरूरतों को पूरा करेगा और क्षेत्र में उसकी समुद्री सुरक्षा को बढ़ाएगा। उन्होंने परियोजना में योगदान के लिए सभी हितधारकों को धन्यवाद दिया और इसके समय पर पूरा होने की कामना की। बता दें कि यह फ्लोटिंग डॉक 115 मीटर लंबाई तक के जहाजों को डॉक करने में सक्षम है।

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More