योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को करेगी रौशन

  • रेत पर शिव के भजन और धुनों पर होगी ग्रीन आतिशबाजी
  • श्रीकाशी विश्वनाथ गंगा द्वार के सामने रेत पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो की हो रही तैयारी

वाराणसी । काशी के अर्धचन्द्राकार गंगा घाटों पर दीपों का हार सजेगा, वहीं गंगा के दूसरी ओर पर्यटक आकाश में क्रैकर शो, लेज़र शो और संगीत तीनों का एक साथ आनंद ले सकेंगे। रेत पर शिव के भजनों और धुनों पर ग्रीन आतिशबाजी होगी। वाराणसी में 27 नवंबर को मनाए जाने वाले देव दीपावली की तैयारी जोरों पर चल रही है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने रेत पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो का आयोजन किया जाएगा। योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को रोशन करने के साथ, लेजर शो, क्रैकर्स शो का भी आयोजन करा रही है।

BRS का मतलब भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी समितिः योगी

पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो की तैयारी तैयारी चल रही है। क्रैकर्स शो लगभग 13 मिनट का होगा। डोम एंटरटेनमेंट के इंडिया हेड संजय प्रताप सिंह ने बताया कि रेत पर लगभग एक किलोमीटर के स्ट्रेच पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो होगा। भगवान शिव के ऊपर बने “हर-हर शम्भू”, “शिव तांडव स्त्रोत” आदि भजनों के नौ से 10 ट्रैक पर आतिशबाजी के शो का आयोजन होगा। आतिशबाजी के दौरान आसमान में सतरंगी छटा बिखरी दिखेगी। यही नहीं आकाश में कई तरह के आकर्षक आकार के चित्र भी दिखाई देंगे। उन्होंने जानकारी दी कि इस क्रेकर शो में पटाखे लगभग 60 से 70 मीटर ऊंचाई तक जाते हैं, जो काफी दूर से दिखाई देते हैं। ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स प्रदूषण रहित होते हैं। पटाखों की आवाज 70 डेसीबल से कम होती है।

बता दें कि मोदी-योगी सरकार ने देव दीपावली को लोकल से ग्लोबल बना दिया है। इस वर्ष देव दीपावली पर सात  से आठ  लाख श्रद्धालुओं के काशी पहुंचने का अनुमान है। इसको देखते हुए प्रशासन सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रही है। घाटों और सड़कों पर यातायात को नियंत्रण करने का पुख्ता प्लान बनाया गया है।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More