डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को दिए निर्देश

  • ICU-वेंटिलेटर की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें

लखनऊ। ICU और वेंटिलेटर के गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिले। इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। ठंड में सांस, दिल व दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ितों की समस्या बढ़ जाती है। अभी से जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। यह निर्देश डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिए।

सभी बेड क्रियाशील करें

उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और मेडिकल विश्वविद्यालयों के निदेशक, सीएमएस और अधीक्षकों को इलाज की व्यवस्था को ठीक रखने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि ICU और वेंटिलेटर बेड ठीक कर रहें। सभी बेड क्रियाशील होने चाहिए। आवश्यक औषधि भी जुटा ली जाये। ऑक्सीजन की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। अस्पताल के अधिकारी अपने स्तर से भी ऑक्सीजन की व्यवस्था को देखें। बैकअप भी रखें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाये।

24 घंटे जाँच की सुविधा

ब्रजेश पाठक ने कहा कि पैथोलॉजी का संचालन 24 घंटे किया जा रहा है। इस व्यवस्था को और मजबूत किया जाये। इमरजेंसी में आने वाले रोगियों के स्वास्थ्य का आंकलन डॉक्टर फौरन करें। आवश्यक जाँचें लिखें। समय पर जाँच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाये। ताकि जाँच रिपोर्ट के इंतजार में रोगी का इलाज प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि ठंड में बुजुर्ग, महिलाएं, सांस, दिल, ब्रेन स्ट्रोक आदि का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में रोगियों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। सभी अस्पताल इस तरह की स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहें।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Health

हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी-प्रो.मनोज कुमार

विशेष संवाददाता वाराणसी। हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी है। जो मूलतः लड़कों में पाया जाने वाली लाइलाज बीमारी है। जनपद के हीमोफीलिया सेन्टर में लगभग 12 सौ मरीज़ पंजीकृत हैं। जिनका ईलाज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हीमेटोलाजी विभाग द्वारा किया जाता है। उक्त बातें विश्व हीमोफीलिया दिवस पर  हीमेटोलाजिस्ट प्रो.डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पहड़िया […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More