छठ पूजा कर लौट रहे दो लोगों की गोली मारकर हत्या, चार की हालत गंभीर

  • बिहार राज्य में हुई घटना का मामला

लखनऊ। देश व प्रदेश में संगीन वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बिहार राज्य के लखीसराय में बदमाशों ने एक ही परिवार के छह लोगों के सीने में गोलियों की बौछार कर सनसनी फैला दी। गोली लगते ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना को अंजाम बदमाशों ने उस समय दिया जब सोमवार सुबह परिवार छठ पूजा कर घर लौट रहा था। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, लव अफेयर के चक्कर में यह हमला किया गया है।

खबरों के मुताबिक घर से थोड़ी ही दूरी पर छह लोगों को गोली मारी गई। घायलों में दोनों मृतक की पत्नी, बहन और पिता शामिल हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। फायरिंग के पीछे आपसी रंजिश में गोली मारने की बात सामने आ रही है। घटना लखीसराय के कवैया थाना इलाके के पंजाबी मोहल्ला की है। घटना के बाद अफरी-तफरी का माहौल बन गया।

चार लोग बुरी तरह घायल

बताया गया है कि इस गोलीबारी में एक ही परिवार को निशाना बनाया गया। जिसमें शशिभूषण झा के दो बेटे चंदन झा और राजेंद्र झा की मौत गोली लगने से हो गई जबकि खुद शशिभूषण झा, इनके एक और बेटे दुर्गा झा, बहु लवली देवी, पत्नी राजनंदन झा एवं प्रीति देवी, पत्नी कुंदन झा गोली लगने से जख्मी हैं। घटना की सूचना मिलते ही SP पंकज कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर तफ्तीश में जुट गए हैं। SP पंकज कुमार ने छह लोगों को गोली लगने और दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। एसपी ने बताया घटना के पीछे आपसी रंजिश है। एसपी के अनुसार फायरिंग की घटना आशीष चौधरी नामक युवक के द्वारा की गई है। पुलिस आशीष चौधरी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Central UP

झारखंड की महिला कई वर्षो से थी गायब

बेटी से सालों बाद मिले पिता,तो छलके खुशी के आंसू लखनऊ। पति अपनी पत्नी को मानसिक स्थिति में भले ही उसे छोड़ सकता है लेकिन एक पिता के लिए बेटी हमेशा जिम्मेदारी ही रहती है। कुछ ऐसा ही मामला लखनऊ में देखने को मिला। दरअसल झारखंड के गोड्डा जिले की साधना देवी अपना मानसिक संतुलन […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

विधवा की दोनों दुकान खाली करने के लिखित सुलहनामा पर पूर्व भाजपा सभासद को मिली राहत

मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद जागे पुलिस के बड़े अफसर विजय श्रीवास्तव लखनऊ। साउथ सिटी पिपरौली की दलित विधवा बाजूदेई पति के छ माह पहले मृत्यु के बाद से ही अपना किराए पर दिया दोनों दुकान खाली करवाने को पुलिस व प्रशासन का गणेश परिक्रमा कर रही थी पर उसे सफलता नहीं मिल रही थी। […]

Read More
Central UP

हिंदूवादी नेता पर जानलेवा हमला, मुकद्दमा दर्ज

पीजीआई पुलिस कई ऐंगल से जांच मे जुटी विजय श्रीवास्तव  लखनऊ। पीजीआई थानाक्षेत्र अंतर्गत रहने वाले हिंदू वादी नेता पर जानलेवा हमला होने का मामला प्रकाश मे आया है। जिसमे बताया गया बदमाशो ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया गनीमत रही कि तमंचे से चलाई गोली मिस कर गई। जिससे वे बाल बाल […]

Read More