दिल्ली सरकार ‘खुले में जलाने के खिलाफ’ अभियान चलाएगी: गोपाल राय

नई दिल्ली। दिवाली बाद दिल्ली में फैले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 14 नवंबर से 14 दिसंबर तक ‘खुले में जलाने के खिलाफ’ अभियान चलाएगी। यह जानकारी सोमवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी। राय ने प्रदूषण की मौजूदा स्थिति पर पर्यावरण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली सरकार 14 नवंबर से 14 दिसंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में ‘खुले में जलाने के खिलाफ’ अभियान चलाएगी। इसके अंतर्गत 611 टीमों को तैनात किया गया है और वे दिल्ली में खुले में जलाने जलाने की घटनाओं पर नजर रखने और उन्हें रोकने के लिए चौबीसों घंटे काम करेंगी।

राय ने कहा कि दिल्ली में दिवाली के बाद प्रदूषण के स्तर में तेजी से वृद्धि देखी गई है और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के अगले आदेश तक ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-4) प्रतिबंध शहर में लागू रहेंगे। राय ने दिल्ली नगर निगम के उपायुक्तों को हॉटस्पॉट पर एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में ‘एंटी-डस्ट’ अभियान से संबंधित टीमों ने अब तक लगभग 20 हजार निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया है और निर्माण स्थलों के लिए जारी दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए 1,161 निर्माण स्थलों को नोटिस और चालान जारी किया हैं और 2.47 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। ‘ऑड-ईवन योजना’ के बारे में पर्यावरण मंत्री ने कहा कि अगर प्रदूषण का स्तर गंभीर प्लस श्रेणी में पहुंचता है तो सरकार इस पर विचार करेगी और इसे लागू करने की दिशा में कदम उठाएगी। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More