नेपाल-भारत मैत्री संघ बेलहिया उप शाखा का सातवां अधिवेशन संपन्न,नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

  • भारत और नेपाल का सदियों पुराना है रिश्ता, इसे और प्रगाढ़ बनाने की जरूरत– संतोष पाण्डेय गृहमंत्री लुंबिनी प्रदेश नेपाल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के भैरहवा में स्थित होटल प्लाजा में आज बेलहिया उप शाखा का सातवां अधिवेशन संपन्न हो गया। अधिवेशन में नेपाल-भारत मैत्री संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के गृहमंत्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि भारत-नेपाल के रिश्ते अत्यंत मजबूत हैं। यह कभी न टूटने वाला रिश्ता है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इसलिए उन्हें इस रिश्ते में और मिठास घोलने की तरफ अग्रसर होना है। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बहुत- बहुत धन्यवाद और बधाई देने के साथ- साथ दीपावली, भाईदूज और छठ पर्व की भी शुभकामना दी। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर नेपाल-भारत मैत्री संघ भैरहवा के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने शपथ ग्रहण समारोह में आए सभी अतिथियों का स्वागत और आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि नेपाल-भारत मैत्री संघ हमेशा ही दोनों देशों के नागरिकों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने के लिए सक्रिय रहा है और आगे भी हमारे संबंध बेहतर रहेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ट अतिथि नेपाल-भारत मैत्री संघ के प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय उपाध्यक्ष वासू रिमाल, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल, केन्द्रीय सदस्य और मणि ग्राम उप शाखा अध्यक्ष मोहन राज शर्मा, सशस्त्र प्रहरी नायब उपरीक्षक किशोर कुमार श्रेष्ठ, सिद्धार्थ उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष ठाकुर श्रेष्ठ, उद्योग व्यापार संगठन रूपंदेही दर्पण श्रेष्ठ, सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन नेपाल प्रतिनिधि व सिद्धार्थ संज्जाल एसोशिएशन रूपंदेही के अध्यक्ष अनिल ज्ञवाली, नगर पालिका परिषद नौतनवां के निवासी और समाजसेवी नन्दलाल जायसवाल,एसएसबी कमांडेंट, लुंबिनी प्रेस क्लब भैरहवा की अध्यक्ष संझना शर्मा, भैरहवा भंसार कार्यालय प्रमुख, सिद्धार्थ नगर वार्ड नंबर एक अध्यक्ष उज्ज्वल पोखरेल, इलाका प्रहरी कार्यालय बेलहिया के इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद विष्ट,देव राज न्योपाने, भैरहवा भंसार कार्यालय में स्थित इंटर मोडल के प्रभारी रवि पारिख,रामू बस्नेत, ऋषि पांडे, नेपाल भंसार एजेंट संघ भैरहवा के मधु पंथी, सुमित प्रधान, महेंद्र अग्रवाल, राम बहादुर कोइरी, विष्णु शर्मा, नारायण भंडारी,बेचन गुप्ता, सिद्धार्थ संज्जाल के महासचिव संजय बजिमय,मन कुमारी गुरूंग, अमित गुप्ता,राजू गुप्ता, नेपाल-भारत मैत्री संघ के आजीवन सदस्य मनोज कुमार त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में नेपाल-भारत मैत्री संघ की तरफ से अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि लुंबिनी प्रदेश के गृहमंत्री संतोष पाण्डेय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More