विश्व बचत दिवस के दिन इन राशियों को मिल रहा है जीवनसाथी का सहयोग

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता 

मेष : धैर्य और समझदारी से दिन गुजारें। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आएंगी। यात्रा हो सके तो टालें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे, थकान महसूस करेंगे।

वृषभ : हंसी-मजाक और मनोविनोद में रुचि रहेगी। आज दैनिक कार्यों से हटकर कुछ अलग और रचनात्मक करना चाहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मिथुन : आज ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। सुबह से ही आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होता रहेगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। कार्य क्षेत्र में एक नई शुरुआत करेंगे और नई योजनाओं पर काम आरंभ करेंगे।

कर्क : सितारों की स्थिति अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में तालमेल से आनंदित रहेंगे। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा।

चारों वेद, 18 पुराण, अष्टोत्तर शत उपनिषद का फल है “श्रीमद् भागवत” : स्वामी लक्ष्मणदास

 सिंह : इधर-उधर की बातों को सोचकर आप उलझन में रहेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखें विवाद की आशंका है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें, जोखिम लेने से बचें। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहेगा।

कन्या : बड़े बुजुर्गों से स्नेह और सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अधिकारी सहायक रहेंगे। प्रयास कीजिए आज सभी कार्य सरलता पूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। सरकारी काम में सफलता मिलेगी।

तुला : थकान और आलस महसूस करेंगे लेकिन चढ़ते सूरज के साथ आप भी सक्रिय होंगे। दिन कुल मिलाकर आपका शुभ होगा। धन लाभ का योग है। परिश्रम करेंगे और बदले में मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ आनंद के पल गुजारेंगे।

वृश्चिक : परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। मित्रों और सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। व्यवहार में उग्रता और अहं का भाव आ सकता है, संयम रखें। जो भी काम करना है बेहिचक कीजिए आज सफलता कदम चूमेगी। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे।

देश के प्राण मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम

धनु : आज आपका मन चंचल रहेगा, महत्वपूर्ण विषयों पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। व्यय का योग है, अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य के मामले में धन खर्च हो सकता है।

मकर : आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। कार्यालय में अनुकूल स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों की रुचि पढने-लिखने में रहेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।

कुंभ : आज दिन भर व्यस्त रहेंगे। उर्जा और उत्साह बना रहेगा। तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। कर्म प्रधान दिन है, जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। दूसरों के मामलों से दूर रहें, पुराने अटके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए।

मीन : दिन मिलाजुला रहेगा। आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर भी करें। भाग्य और परिश्रम मिलकर सफल बनाएंगे। धर्म-कर्म और अध्यात्म में रुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही ना करें।

 

Astrology

राशिफल 26 अप्रैलः आपकी भी चमक सकती है किस्मत, शुक्रवार को ये हैं सितारों की चाल

यदि आपने नहीं देखा अपना राशिफल तो अभी पढ़िए और जानिए क्या कह रहे हैं सितारें राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 26 अप्रैल 2024, शुक्रवार आज का राशिफल व पंचांग आज और कल का दिन खास 26 अप्रेल 1514 में, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ निकोलस कोपरनिकस ने शनि का पहला अवलोकन किया। 27 अप्रेल 2024 : […]

Read More
Astrology

यदि आपकी राशि वृषभ, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि है तो आपके लिए बहुत खास है आज का दिन

ये सितारें बताते हैं आपका कैसा होगा दिन, जानें आज का राशिफल और पंचांगः 25 अप्रैल 2024, गुरुवार क्या आप जानते हैं आज और कल का खास दिन राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 25 अप्रैल 2024 : विश्व मलेरिया दिवस आज। 25 अप्रैल 1982 को दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत […]

Read More
Astrology

इन राशियों के लिए शुभ है बुधवार यानी 24 अप्रैल, जानें आज का राशिफल और पंचांग

यदि आपकी भी यह राशि है तो जरूर पढ़ें कि क्या कह रहे हैं आपके सितारे -राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मेष: आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर […]

Read More