चार साल बाद डांडा नदी में नाव चलने से भारत-नेपाल के रिश्तों में घुली मिठास

  • कोरोना काल के समय से ही भारत-नेपाल सीमा पर स्थित डांडा नदी में नाव का संचालन बंद था,

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । भारत-नेपाल सीमा पर स्थित डांडा नदी में चार साल बाद नाव के पुनः संचालन होने से भारत-नेपाल के रिश्तों मिठास घुल गई है। कोरोना काल से नाव का संचालन बंद कर दिया गया था। अब इसे फिर से संचालित कर दिया गया है। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को नेपाल में अपने रिश्तेदारों के घर जाना अब काफी आसान हो गया है। नदी पार करते ही नेपाल में लोग आसानी से अपने रिश्तेदारों के घर पहुंच जा रहे हैं। लोगों ने नाव संचालित होने पर खुशी जाहिर की। नौतनवां तहसील क्षेत्र के चंडीथान गांव के पास डांडा नदी भारत-नेपाल के बीच की सीमा है। नदी पार करने का एक मात्र जरिया नाव है। कोरोना महामारी के दौरान इसे बंद कर दिया गया था। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी।

ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश कुमार मद्धेशिया के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने SSB के उच्च अधिकारी से मिलकर वार्ता की। लोगों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। शंभू नाथ पांडेय, विनय तिवारी ने बताया कि भारत के लोगों की रिश्तेदारी नेपाल में है। नेपाल के लोगों की रिश्तेदारी भारत में हैं। नेपाल के लोग नौतनवां से ही बाजार करते हैं और छात्र पढ़ने तथा दवा कराने लोग आते रहते हैं। बीमार पड़ने पर नौतनवां या गोरखपुर इलाज के लिए जाते हैं, उसको देखते हुए नाव चलाने की मांग की गई थी।

नेपाल के इन गांवों के लोगों का नदी पार कर आना मात्र नाव ही एक जरिया

नेपाल के गांव पिपरहवा,बगौल ,ओड़वलिया ,सिलवटिया ,ठरकी ,हरदी ,भिलरहवा , पिपरहवा, सोनवरसा, भोमही, कचरिहवा, मैनहवा, पाठक टोला, कोटियहवा, फुलवरिया आदि गांव के लोगों का डांडा नदी पार कर ही नाव से आना जाना रहता है। मुरलीधर, संजय पांडेय, कृष्ण मोहन शुक्ला, अरविंद कुमार ने बताया कि नाव चलने से लोगों में खुशी का माहौल है। पांच किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता था, लेकिन अब नाव चलने से समस्या दूर हो गई है।

भारतीय क्षेत्र के इन गांवों के लोगों को भी नेपाल जाना हुआ आसान

चंडीथान, मुड़िला, चड़लहा, बरवाकला, सम्पतिहा, कदमहवा, दुर्गापुर,बरवाभोज, खड़गबरवा आदि गांव के लोगों का नेपाल में अपने रिश्तेदार व जरूरत पड़ने पर आना जाना लगा रहता है। लोगों ने कहा कि अब समस्या नहीं हो रही है। नाव चलने से चंद मिनटों में नेपाल में कोई भी जा सकता है। करीब एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र नौतनवां ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया के नेतृत्व में कुछ लोग इस समस्या के समाधान के लिए एसडीएम नौतनवां मुकेश कुमार सिंह व एसएसबी कमांडेंट वरुण कुमार से मिलकर चंडीथान के पास डांडा नदी में नाव चलाने की मांग की थी। जिसकी अनुमति मिलने के बाद नाव का संचालन शुरू करा दिया गया। इससे भारत नेपाल के रोटी-बेटी के रिश्तों में और मजबूती आएगी।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More