राष्ट्रीय खेल भारत की असाधारण खेल शक्ति का जश्न : मोदी

पणजी। देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता का इजहार करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि खेल की दुनिया में भारत की हालिया सफलता हर युवा खिलाड़ी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है और राष्ट्रीय खेल भारत की इसी असाधारण खेल शक्ति का जश्न हैं। मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन के अवसर पर मोदी ने कहा कि आज भारत का संकल्प और प्रयास दोनों इतने विशाल हैं, तो आकांक्षाएं ऊंची होना स्वाभाविक है। इसीलिए आईओसी सत्र के दौरान मैंने 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षा को सामने रखा। मैंने ओलंपिक की सर्वोच्च समिति को आश्वासन दिया कि भारत 2030 में युवा ओलंपिक और 2036 में ओलंपिक आयोजित करने के लिए तैयार है। ओलंपिक आयोजित करने की हमारी आकांक्षा सिर्फ भावनाओं तक सीमित नहीं है। बल्कि इसके पीछे कुछ ठोस कारण हैं। 2036 में भारत की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचा आसानी से ओलंपिक की मेजबानी करने की स्थिति में होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेल एक भारत, श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक हैं। यह भारत के प्रत्येक राज्य के लिए अपनी क्षमता दिखाने का एक बड़ा माध्यम है। राष्ट्रीय खेल आज से शुरु होकर नौ नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे और इसमें देश भर से 10 हजार से अधिक एथलीट भाग लेंगे, जो 28 स्थानों पर 43 से अधिक खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे। उन्होने कहा कि भारत के हर कोने में प्रतिभा मौजूद है। इसलिए, 2014 के बाद, हमने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय प्रतिबद्धता जताई। पीएम ने कहा कि राष्ट्रीय खेल ऐसे समय में हो रहे हैं जब देश खेल की दुनिया में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। उन्होंने एशियाई खेलों में 70 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने की सफलताओं का जिक्र किया और हांगझाउ में चल रहे एशियाई पैरा खेलों के बारे में भी बात की। उन्होंने हाल ही में संपन्न विश्व विश्वविद्यालय खेलों का भी उल्लेख किया जहां भारत ने इतिहास रचा।

मोदी ने कहा, कि खेल की दुनिया में भारत की हालिया सफलता हर युवा खिलाड़ी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। राष्ट्रीय खेलों को प्रत्येक युवा एथलीट के लिए एक मजबूत लॉन्चपैड के रूप में लिया जाना चाहिये। भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। देश ने अभावों के बावजूद चैंपियन पैदा किए हैं, फिर भी पदक तालिका में खराब प्रदर्शन हमेशा देशवासियों को परेशान करता रहा है। इसका कारण खेल का कमजोर बुनियादी ढांचा, चयन प्रक्रिया, खिलाड़ियों के लिए वित्तीय सहायता योजनाओं और प्रशिक्षण योजनाओं में कमी थी मगर 2014 के बाद खेल पारिस्थितिकी तंत्र में आने वाली बाधाएं एक-एक करके दूर हो गईं। सरकार ने प्रतिभाओं की खोज से लेकर ओलंपिक पोडियम तक पहुंचाने तक का रोडमैप तैयार किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस साल का खेल बजट नौ साल पहले के खेल बजट से तीन गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया और टॉप्स जैसी पहल का नया पारिस्थितिकी तंत्र स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से प्रतिभाशाली एथलीटों को ढूंढ रहा है। उन्होंने कहा कि टाप्स में शीर्ष एथलीटों को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण मिलता है और खेलो इंडिया में 3000 एथलीट प्रशिक्षण ले रहे है। खिलाड़ियों को प्रति वर्ष छह लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिल रही है। खेलो इंडिया के तहत खोजे गए लगभग 125 खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में भाग लिया और 36 पदक जीते।

उन्होंने कहा, कि खेलो इंडिया के माध्यम से प्रतिभाओं की खोज कर उनका पोषण करना और उन्हें टाप्स द्वारा ओलंपिक पोडियम फिनिश के लिए प्रशिक्षण और स्वभाव देना हमारा रोडमैप है। प्रधानमंत्री ने कहा, कि किसी भी देश के खेल क्षेत्र की प्रगति का सीधा संबंध उसकी अर्थव्यवस्था की प्रगति से होता है। देश में नकारात्मक माहौल खेल के मैदान के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी दिखाई देता है, जबकि खेलों में भारत की हालिया सफलता इसकी समग्र सफलता की कहानी से मिलती जुलती है। भारत आज हर क्षेत्र में नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है और आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा, कि भारत की गति और पैमाने की बराबरी करना कठिन है। अगर देश इसी पैमाने और गति से आगे बढ़ता रहा, तो वह मोदी ही हैं जो युवा पीढ़ियों के लिए उज्ज्वल भविष्य की गारंटी दे सकता हैं।

प्रधानमंत्री ने उदाहरण के तौर पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने, गगनयान के सफल परीक्षण, भारत की पहली रैपिड रेल ‘नमो भारत’ के उद्घाटन, बेंगलुरु मेट्रो के विस्तार, जम्मू-कश्मीर की पहली विस्टा डोम ट्रेन सेवा के उद्घाटन का जिक्र किया। इसके अलावा दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे, G20 समिट का सफल आयोजन, ग्लोबल मैरीटाइम समिट जहां छह लाख करोड़ के समझौते हुए, ऑपरेशन अजय जिसने भारतीयों को इजरायल से निकाला, भारत और श्रीलंका के बीच फेरी सेवाओं की शुरुआत जैसी सफलाओं का उल्लेख किया। उन्होने कहा कि देश में जो भी काम चल रहा है, उसके मूल में देश का युवा ही है। उन्होंने नए प्लेटफॉर्म ‘माई भारत’ के बारे में बात की जो युवाओं को आपस में और देश की योजनाओं से जोड़ने के लिए वन-स्टॉप सेंटर होगा ताकि उन्हें अपनी क्षमता का एहसास करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अधिकतम अवसर मिल सके। उन्होने कहा कि यह भारत की युवा शक्ति को विकसित भारत की युवा शक्ति बनाने का एक माध्यम होगा। प्रधानमंत्री आगामी एकता दिवस पर अभियान की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए गोवा सरकार और गोवा के लोगों की तैयारियों की सराहना की और कहा कि यहां बनाया गया खेल बुनियादी ढांचा आने वाले कई दशकों तक गोवा के युवाओं के लिए उपयोगी होगा और यह भूमि देश के लिए कई नए खिलाड़ी तैयार करेगी, जबकि बुनियादी ढांचे का उपयोग भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए किया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में गोवा में कनेक्टिविटी से जुड़ा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया गया है। राष्ट्रीय खेलों से गोवा के पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बहुत लाभ होगा। प्रधान मंत्री ने एथलीटों से हर स्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आग्रह किया और कहा कि चाहे कोई भी क्षेत्र हो, कोई भी चुनौती हो। हमें यह अवसर नहीं खोना चाहिए। इस अवसर पर गोवा के राज्यपाल, पी.एस. श्रीधरन पिल्लई, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा उपस्थित थे। (वार्ता)

Sports

रोमांचक मुकाबले में SRH ने RR को एक रन से हराया, यकबयक पटरी से उतरी राजस्थान

पैट कमिंस ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बूते टीम को दिलाई जीत हेड और रेड्डी ने खेली शानदार पारी, यशस्वी और पराग ने भी दिखाया शानदार खेल हैदराबाद। एक समय ऐसा था जब राजस्थान अपनी रॉयल जीत की ओर बढ़ रही थी। ओपनर यशस्वी जायसवाल और मध्यक्रम के तेजतर्रार बल्लेबाज रियान पराग ने टीम को […]

Read More
Sports

क्रिकेट की दुनिया के लिए दुखद खबर, इंग्लैंड के स्पिनर जोश बेकर का निधन

20 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, मौत के कारण का अब तक कोई पता नहीं लंदन। इंग्लैंड के वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलने वाले स्पिनर जोश बेकर का निधन हो गया है। वह 20 वर्ष के थे। वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बेकर के निधन की […]

Read More
Sports

कुछ फ़्लॉप खिलाड़ियों के साथ विश्वकप फ़तह करने जा रही है टीम इंडिया

नहीं चल रहा है सूर्या, हार्दिक, यशस्वी और रवींद्र का बल्ला गेंद से केवल जसप्रीत बुमराह की चल रही है गेंदबाज़ी, स्पिन विभाग मज़बूत अक्षर, जडेजा, कुलदीप के साथ युजवेंद्र हैं दुनिया के टॉप स्पिनर नया लुक संवाददाता नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर होने की कगार पर पहुँच चुकी मुम्बई इंडियंस (MI) […]

Read More