पापाकुंशा एकादशी आज है जानिए शुभ तिथि और पूजा विधि व महत्व…

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

शास्त्रों में पापांकुशा एकादशी को बहुत अहम माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जिंदगी भर परिवार पर धन बरसता है। सनातन धर्म में हर महीने आने वाली एकादशी का बहुत महत्व है। इस दिन घर में खीर बनाई जाती है और भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। कहते हैं कि इस दिन व्रत करने वालों को यमलोक की यातनाएं नहीं सहनी पड़ती। इस महीने में एक नहीं बल्कि दो एकादशी पड़ने जा रही हैं। इनमें से एक इंदिरा एकादशी है और दूसरी पापांकुशा एकादशी।

पापाकुंशा एकादशी की तिथि

ज्योतिष शास्त्रियों के मुताबिक इस महीने में पापांकुशा एकादशी 25 अक्टूबर 2023 को मनाई जाएगी। इसका शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2023 को दोपहर तीन बजकर 14 मिनट से शुरू होकर 25 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

एकादशी की पूजा विधि

पापांकुशा एकादशी पर सुबह जल्दी उठकर नित्य क्रिया के बाद स्नान करें। इसके साथ ही अपना व्रत शुरू कर दें। यह व्रत आप एक समय फलाहार या दोनों समय फलाहार वाला कर सकते हैं। इसके बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने पूजा करके विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। एकादशी वाले दिन पीले वस्त्र पहनना और गाय को भोजन करवाना शुभ माना जाता है।

पापांकुशा एकादशी महत्व

धार्मिक विद्वानों के मुताबिक जो व्यक्ति पापांकुशा एकादशी का व्रत रखते हैं, उन्हें अपने पापों से मु्क्ति मिल जाती है। ऐसे लोगों को कभी यमराज के दर्शन नहीं होते। मान्यता है कि इस दिन निराहार व्रत करने से भगवान विष्णु जातकों से बहुत प्रसन्न होते हैं और उनके दुख-दर्दों को हमेशा के लिए हर लेते हैं। ऐसे लोगों को कभी भी धन-दौलत, सुख, सौभाग्य की कमी नहीं रहती है।

Religion

मां अन्नपूर्णा का महाव्रत आज से शुरू

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मां अन्नपूर्णा का महाव्रत मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष पंचमी से प्रारम्भ होता है और मार्गशीर्ष शुक्ल षष्ठी को समाप्त होता है। यह उत्तमोत्तम व्रत सत्रह दिनों तक चलने वाला व्रत है। व्रत के प्रारंभ के साथ भक्त 17 गांठों वाले धागे का धारण करते हैं। इस अति कठोर महाव्रत में […]

Read More
Religion

सपने में कुलदेवता-कुलदेवी को देखना शुभ होता है या अशुभ

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता सपने में कुलदेवता-कुलदेवी को देखना शुभ या अशुभ दोनों सपने हो सकते है। अगर आपको अपने कुलदेवता या कुलदेवी से अच्छे संकेत मिलते है तब यह आपके के लिए शुभ सपना है। जैसे सपने में कुलदेवी या कुलदेवता का आशीर्वाद मिलना। सपने में कुलदेवी या कुलदेवता की पूजा, आरती करना। सपने […]

Read More
Analysis Religion

जीवन है एक कला

एकोऽहम्_बहुस्याम् अपने का बिस्तार.. और समेटने का गुर।   यही है -हरि का अनुग्रह तेरा तुझको अर्पण शिशु के जन्म होने के बाद पढ़ाते लिखाते अपनी संतान को बढ़ते देख मां बाप कितने प्रसन्न होते हैं। इसी तरह आपको जन्म के बाद पालन पोषण करते आपके माता -पिता ,भाई- बहन प्रसन्न होते रहे। युवावस्था होते […]

Read More