इजरायल व हमास के बीच जारी युद्ध में अब तक 6500 लोगों की मौत

गाजा पट्टी। इजरायल का गाजा पट्टी पर रविवार को किए गए हवाई हमलों में 400 लोग मारे जाने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर पांच हजार के पार पहुंच गया है। इजरायल व हमास के बीच जारी जंग में अब तक करीब 6500 लोगों की मौत हो चुकी है।  फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कल गाजा पर इजरायली हवाई हमलों में लगभग 400 फिलिस्तीनी मारे गए है।

उन्होंने बताया कि सात अक्टूबर को हमास की ओर से इजरायली क्षेत्रों में भारी हमलों से हुई तबाही के बाद इजरायल ने अगले दिन गाजा पर हजारों रॉकेट दागे और गाजा का उत्तरी क्षेत्र को तहस नहस कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार इजरायली हमलों में अभी तक 5087 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गयी है और अन्य 15273 घायल हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घटों में इजरायली हमलों में 182 बच्चों सहित 436 लोग मारे गए है। दूसरी ओर हमास के हमलों में इजरायल के 1400 से अधिक लोगों की जान चली गयी है। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More