नवरात्र उपासना खोलती है सृष्टि का रहस्य

  • रहस्य मय है यह संसार
  • पितृपक्ष से देवपक्ष मे गमन
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

नवरात्र के लगने से देव पक्ष शुरु हुआ। पितृपक्ष के रहस्य देव पक्ष मे खुलते हैं। जो आपने पितरों को पिंड दान दिया। तर्पण किया। उससे पितृगण प्रसन्न हो धरती पर सूक्ष्म से स्थूल बनने की प्रक्रिया मे आए। आकाशीय मेघों से मिल कर धरती की फसल बन गए। फल फूल बनें जिन्हें खाकर सूंघकर नव सृजन के द्वार खुले। बीज का धरती पर गिरना सड़ना बिखरना धूप वर्षा सहना बढ़ना पकना काटा जाना पकाया जाना फिर उसे खा कर उदर मे जाना। पचने के बाद उसका मल मूत्र रक्त मा़स मज्जा बनना यही नर्क के विविध रूप हैं‌। उसमे से सारतत्व रज वीर्य बन कर नर और नारी के शरीर मे जाकर पुन: रेचन करता है।

काम उत्प्रेरक बनता है। गर्भाधान होता है। जिस कार्य में  गर्भस्थ शिशु को नौमाह लगते हैं‌‌। देवी के निर्माण मे नौ दिन लगते हैं। न स्वर्ग गलत है और न नर्क। बीज से अन्नादि,फल फूल बनने की प्रक्रिया की यात्रा मात्र है। उपासना और साधना से सारी बाते दृष्टि गोचर होती है। हमारे पुराणो मे सारी बातें प्रतीकात्मक रूप मे बता दी गई है़।  किंतु इसे समझ पाना सबके वश की बात नही।

यही है –

राम देखि सुनि चरित तुम्हारे।

जड़ मोहहिं बुध होहिं सुखारे।।

Religion

जानें कुंडली में क्या होता है चंद्र मंगल योग, किन लोगों के लिए होता है विशेष लाभकारी

जिन जातकों का जन्म चंद्र मंगल योग में होता है वे होते हैं क्रोधी, लेकिन जीवन में कभी मानते नहीं हार कुंडली के पांचवें घर में यह योग बने तो जातक को शुभ फल प्रदान करता है धन, समृद्धि, कलात्मकता राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में […]

Read More
Religion

यदि घर के अंदर ऐसे रखे जाएँगे गणेश जी तो घर में नहीं आएगी विघ्न, बाधा, दूर हो जाएँगे सभी कष्ट

घर में कैसे रखे गणेश की मूर्तिः वास्तु अनुसार करें गणपति की स्थापना सुख, शांति, समृद्धि की चाह रखने वालों को सफेद रंग के विनायक की मूर्ति लाना चाहिए डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री’ गणपति को पुराणों में विघ्नकर्ता और हर्ता दोनों कहा गया है। ऐसे में गणेश जी की मूर्ति घर में है तो आपको […]

Read More
Religion

जीवन में रामत्व: केवल राम के आदर्शों को जीवन में शामिल करके आप बन सकते हैं सफल

राम का जीवन आम जनमानस के समक्ष ऐसे आदर्श के छाप, संदेश और उदाहरण से भरा हुआ है बच्चों को राम के जीवन से राम के आदर्शों से प्रेरणा दें जिससे वो भारतीय होने पर गर्व कर सकें ऋचा सिंह वर्तमान में युवा और बच्चों को राम के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि हमें […]

Read More