मेरठ में पटाखा फैक्‍ट्री में विस्‍फोट, चार मरे दो घायल

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह अवैध रूप से संचालित एक पटाखा फैक्‍ट्री में हुये भीषण विस्फोट में चार श्रमिकों की मृत्यु हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि लोहिया नगर स्थित एक बंद पड़े मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्‍ट्री चलाई जा रही थी। आज सुबह अचानक जोरदार विस्फोट के बाद मकान का ऊपरी हिस्सा गिर गया और आग लग गई।

उन्होने बताया कि इस हादसे में दो श्रमिकों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विस्फोट से घायल एक अन्य की हालत भी गंभीर बनी हुयी है। इस बीच राहत एवं बचाव कार्य में लगा एक जेपीसी चालक मलबे का एक हिस्सा गिरने से घायल हुआ है। मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि आस पास के मकान और एक स्‍कूल की खिड़कियों के शीशे तक टूट गये, जिससे अफरा तफरी मच गई। इसके अलावा पास से गुजरने वाली बिजली की हाई वोल्टेज 33 हजार की लाइन के खंभे भी टेढ़े हो गये। पुलिस ने बताया कि यह मकान संजय गुप्ता का है और गौरव त्यागी नामक व्यक्ति ने उसे किराये पर ले रखा था। मौके से भारी संख्या में पटाखे बरामद किया गया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (वार्ता)

Purvanchal Uttar Pradesh

उमेश पाल हत्याकांड में वांछित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में वांछित 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने बुधवार देर रात एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती ने गुरुवार को बताया कि थाना नवाबगंज के आनापुर क्षेत्र में पुलिस देर रात वाहनों […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

इंस्पेक्टर हत्याकांड: भाई संग पत्नी गिरफ्तार

पिस्टल से दागी थी पांच गोलियां कृष्णा नगर क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। PAC के इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पत्नी ने ही अपने भाई से कराई थी। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कर पुलिस ने साले व पत्नी भावना को गिरफ्तार कर लिया […]

Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

युवती पर एसिड अटैक के दो आरोपी मुठभेढ़ के बाद गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में युवती के ऊपर एसिड अटैक करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है वहीं मुठभेड़ में दोनों अभियुक्तों को पैर में गोली लगी है। जिसके बाद दोनों अभियुक्तों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इनके कब्जे […]

Read More