
लखनऊ। शारदीय नवरात्रि परमाता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड विशेष व्यवस्था कर रहा है। श्राइन बोर्ड त्रिकुटा पहाड़ियों पर चढ़ाई करते समय पांच जगहों पर विशेष कियोस्क लगाएगा।
इस कियोस्क के माध्यम से भक्तों को माता वैष्णों देवी की प्राकृतिक गुफा के आभासी दर्शन होंगे। श्राइन बोर्ड मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने शुक्रवार को बताया कि भवन के रास्ते में पांच स्थानों पर तीर्थयात्रियों के लिए पवित्र प्राकृतिक गुफा के दर्शन वर्जुअल माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। (BNE)