दिल्ली आबकारी नीति मामले में ED ने संजय सिंह की 10 दिन की मांगी रिमांड

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित दिल्ली आबकारी नीति मामले में राजधानी की राउज एवेन्यू अदालत में आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड मांगी है। विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार मट्टा गुरुवार को राजधानी के राउज एवेन्यू अदालत में ED की ओर से पेश हुए। ED ने अदालत को बताया कि बुधवार को आप नेता संजय सिंह के आवास पर छापेमारी की गई और उनका बयान भी रिकॉर्ड किया गया। जांच एजेंसी ने यह कहते हुए संजय सिंह की रिमांड मांगी कि ED को डिजिटल सबूतों के साथ सिंह का आमना-सामना कराना है।

आप नेता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर पेश हुए और उन्होंने कहा, कि इस मामले की जांच चलती रहेगी और कभी ख़त्म नहीं होगी। दिनेश अरोड़ा जो कि अब एक मुख्य गवाह है, उनको पहले दोनों एजेंसियों ने आरोपी बनाया था और बाद में वह मामले में सरकारी गवाह बन गया है। सिंह के अधिवक्ता ने ED की रिमांड याचिका का विरोध करते हुए कहा कि जो व्यक्ति इस मामले से जुड़ा ही नहीं है, उसके लिए 10 दिन की रिमांड की मांग करना बेमानी है। इस बीच , अदालत में पेश होने से पहले आप नेता सिंह ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी ‘मोदीजी का अन्याय है और वह चुनाव हार जाएंगे।

गौरतलब है कि आप नेता को उनके दिल्ली स्थित आवास पर ED अधिकारियों ने 10 घंटे की लम्बी पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें बुधवार को ED कार्यालय लाया गया। इससे पहले आप राज्यसभा सांसद की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मुंबई में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रही है। आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और उनकी रिहाई की मांग की। पार्टी के नेता आतिशी और रीना गुप्ता समेत आप के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा के खिलाफ नारे लगाए और आप नेता सिंह की रिहाई की मांग की। गौरतलब है कि आप के नेता मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन के बाद संजय सिंह पार्टी के तीसरे प्रमुख नेता हैं, जिन्हें केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया है।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More