देवरिया में सनसनीख़ेज़ वारदात, छह की हत्या, पाँच ब्राह्मण परिवार के लोग

  • ज़मीनी रंजिश में हुई खूनी वारदात से पूरा प्रदेश दहला, सीएम ने कहा- कार्रवाई करें

नया लुक संवाददताता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में सनसनीख़ेज़ वारदात हुई है। इस वारदात से पूरा इलाक़ा दहल गया है। दो पक्षों में खूनी संघर्ष में जिला पंचायत सदस्य सहित छह लोगों की मौत हो गई। यादव व ब्राह्मण परिवार में पुरानी रंजिश में आज सोमवार सुबह 8.30 बजे यह घटना हुई। पूरे इलाक़े में इस छह हत्याओं से डर का माहौल बन गया है। मरने वालों में दो महिलाएं, तीन बच्चे और एक वृद्ध शामिल हैं।मारे गए सभी ब्राह्मण हैं और बहुत ही गरीब परिवार से है। हत्या की ख़बर मिलते ही ज़िले की अधिकांश फ़ोर्स को फ़तेहपुर गाँव के लेहड़ा टोले में तैनात कर दिया गया है। ज़िले के आला अधिकारी मौक़ा-ए-वारदात पर पहुँचकर हालात सँभालने में जुटे हुए हैं।

पुलिस महानिदेशक कार्यालय के अनुसार देवरिया के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में आपसी रंजिश में हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हुई तथा दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पांच लोगों की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश से संबंधित है। आज सुबह प्रेम यादव सत्य प्रकाश दुबे के घर पर आए थे, जिसमें कहासुनी हुई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया। मामले में दो गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण की जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुबे की जमीन पर यादव परिवार का कब्जा था, जो काफी दबंग प्रवृत्ति के हैं। यह बहुत हृदय विदारक घटना है। ब्राह्मण परिवार पर यादव परिवार की दबंगई की कथा पूरा गांव कह रहा है। वहाँ के स्थानीय ग्रामीण बहुत आक्रोश में हैं। लोगों का कहना है कि ब्राह्मण परिवार की जमीन पर यादव लोगों ने जबरन कब्जा किया था। देखिए विरोध क्या किया, लोगों ने पूरे परिवार की हत्या कर दी।

वहीं सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में हुई घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कमिश्नर/आईजी को त्वरित और कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Purvanchal

विधायक ने दिया पिपरहिया चौक को स्ट्रीट लाइट, जगमग हुआ महाकाल चौक: दीपक बाबा

सियरहिया, पिपरहिया एवं समया माता मंदिर लिंक मार्ग हुआ गड्ढा मुक्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज । सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के सबसे बड़े दुर्घटना का केंद्र बिंदु बने चौक के रूप में प्रख्यात महाकाल चौक (पिपरहिया चौराहा) एसएसबी लिंक रोड पर सर्वप्रथम स्पीड ब्रेकर देकर दुर्घटना पर विराम लगा दिया, वहीं अब रात में जगमग […]

Read More
Purvanchal

नेपाल स्थित गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट के संचालन को लेकर भैरहवा में हुई बैठक

जनहित में होगा आंदोलन- संतोष पाण्डेय गृहमंत्री मंत्री लुंबिनी प्रदेश नेपाल जनता के लिए बलिदान भी देना होगा तो हम करेंगे- इश्तियाक अहमद खान मेयर नगर पालिका भैरहवा नेपाल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज । भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के व्यापारिक व औद्योगिक नगर भैरहवा में स्थित गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट को […]

Read More
Purvanchal

बलि के लिए तो नहीं चोरी किया गया था बच्चा

सुनील यादव बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा के एक निजी अस्पताल से बच्चा चोरी के मामले से यह जान पड़ता है कि यहां बच्चा चोरों का गिरोह सक्रिय है तथा बच्चा चोरी कर उसे नेपाल के रास्ते जरूरतमंदों के हाथ बेचा जाता है। बलरामपुर जिले के पचपेड़वा कस्बे के एक निजी अस्पताल में एक महिला के जन्में […]

Read More