RLD लखनऊ महानगर कमेंटी का हुआ विस्तार, एक उपाध्यक्षl सात सचिव मनोनीत

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल की महानगर इकाई शहर में आम जनता की समस्याएं सुन रही हैं और उनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय लोकदल के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आशीष तिवारी का कहना है कि आज यहां सड़क, बिजली, पेयजल के साथ सभी स्वास्थ्य सेवाएं भाजपा के राज में पूरी तरह ध्वस्त हैं। आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। लेकिन राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं है।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आशीष तिवारी ने आज मुख्यालय पर बड़ी बैठक कर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के निर्देशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के अनुमोदनरोंपरान्त अपनी लखनऊ महानगर कमेंटी का विस्तार करते हुये, एक उपाध्यक्ष तथा सात सचिव मनोनीत किये हैं। जिसमें कृष्ण पाल पाण्डेय को उपाध्यक्ष, वेद कुमार वर्मा, हिमांशु तिवारी, नीरज साहू, राजू जोशी, चन्दन गुप्ता, बलवंत कुमार उपाध्याय, तथा राहुल चौहान को कार्यकारिणी में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

Central UP

BBLC इण्टर कालेज खमरिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया शुभारंभ

नया लुक संवाददाता खमरिया खीरी। स्थानीय BBLC इण्टर कालेज में स्वर्गीय पंडित रामनरेश अवस्थी की स्मृति में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेन्ट का शुभारम्भ हो गया। क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर खामरिया नाईट राइडर्स व मुस्कान इलेवन समर्दा के बीच मैच का शुभारंभ करवाया। […]

Read More
Central UP

जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में हाई स्कूल बोर्ड का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

  जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में बोर्ड परीक्षा वर्ष-2024 का परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शुभी सिंह ने 89.3 तथा दूसरे स्थान पर श्रेया गौतम ने 88.1 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली खुशबू गुप्ता […]

Read More
Central UP

EXCLUSIE CRIME NEWS: साल-दर-साल कमजोर हो रही थी मुख्तार की फायर पॉवर, कुछ इस तरह गई मुख्तारी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भले ही कुछ बातें संबंधित विभाग की फाइलों में गोते लगा रही हों, लेकिन कड़वा सच यह है कि अपराध का इतिहास अनगिनत रहा। मुख्तार अंसारी के राजनीतिक और आर्थिक साम्राज्य के साथ उसके गैंग की फायर पावर कई सालों […]

Read More