पटनायक ने खोरधा जिले में उ. माध्यमिक विद्यालय, डिग्री कॉलेजों को मंजूरी दी

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को 66.75 करोड़ रुपये की लागत से खोरधा जिले के 70 उच्च माध्यमिक विद्यालयों और 38 डिग्री कॉलेजों को 5टी परिवर्तन कार्यक्रम शामिल करने और 66.75 करोड़ रुपये प्रदान करने की मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री के सचिव (5टी) वी.के. पांडियन ने यहां एक समारोह में खोरधा जिले के कॉलेजों के छात्रों के साथ बातचीत की और उन्हें ‘नुआ ओडिशा’ के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण और राज्य के परिवर्तन की दिशा में किए गए प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि छात्र ‘नुआ ओडिशा’ बनाने की दिशा में मुख्य शक्ति होंगे। उन्होंने छात्रों को उच्च लक्ष्य रखने और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने उन्हें (छात्रों) पढ़ाई के लिए सभी सुविधाएं प्रदान करने हेतु सरकार के समर्थन का आश्वासन दिया और उन्हें व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। पांडियन ने कहा कि शारीरिक फिटनेस और मानसिक शक्ति सफलता के प्रमुख मानदंड हैं। उन्होंने छात्रों से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करने और प्रतिदिन 15 मिनट ध्यान करने को कहा। कार्यक्रम में खोरधा जिले के सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। (वार्ता)

Odisha

ओडिशा के लोग राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे : नवीन पटनायक

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि राज्य के लोग आगमी कुछ महीनों में देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनायेंगे।  पटनायक ने यहां अपने पांचवें कार्यकाल की अंतिम मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) 2024 का विधानसभा […]

Read More
Odisha

ओडिशा विस्फोट कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन

भुवनेश्वर। ओडिशा के हाई-टेक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आउटडोर एसी में विस्फोट में घायल हुए एक और व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई, जिससे दुर्घटना में मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, गत 29 दिसंबर को अस्पताल के आउटडोर एसी में गैस […]

Read More
Odisha

ओडिशा सरकार के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​का मामला : प्रशांत भूषण

भुवनेश्वर। उच्चतम न्यायालय के जानेमाने वकील प्रशांत भूषण ने रविवार को कहा कि अगर ओडिशा सरकार ने वेदांत विश्वविद्यालय परियोजना के लिए पुरी जिले में सभी मानदंडों का उल्लंघन करके अधिग्रहीत जमीन सात दिनों के भीतर किसानों को वापस नहीं लौटायी तो वह अदालत की अवमानना ​​का मामला दायर करेंगे। भूषण ने आज यहां पत्रकारों […]

Read More