पं. गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

  • उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे हैं भारत रत्न पं. गोविंद

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री व देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर लोक भवन परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। प्रदेश की तरक्की और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए उन्होंने सतत प्रयास किया था।

CM योगी ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ ने आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। उनकी कर्मठता, उनकी राष्ट्र निष्ठा व संगठन क्षमता को ध्यान में रखकर उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दायित्व दिया गया। वह स्वतंत्र भारत के उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने फिर उन्होंने गृहमंत्री के रूप में देश व प्रदेश की सेवा की। मुख्यमंत्री ने कह कि वर्तमान में उत्तराखंड जो कि तब उत्तर प्रदेश का ही भाग हुआ करता था, उसके कुमायूं मंडल में जन्मे पंडित गोविंद बल्लभ पंत को समाज और राष्ट्र के लिए किए गए उनके योगदान के लिए मैं प्रदेश वासियों की तरफ से स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Raj Dharm UP

कुशीनगर में स्थापित होगा कृषि विश्वविद्यालय: योगी

योगी ने कहा- कृषि को उत्तम रोजगार का साधन बना रही है हमारी सरकार बोले CM- पलायन कर रहे किसानों को हम फिर से खेती से जोड़े रहे हैं, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृषि के माध्यम से हमारे किसान अपना जीविकोपार्जन करने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में भी सहयोग करते […]

Read More
Raj Dharm UP

सनातन ही धर्म, बाकी सब संप्रदाय व उपासना पद्धति : योगी

युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का विश्राम गोरखपुर । मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्म एक ही है, वह है “सनातन धर्म”। बाकी सब संप्रदाय और उपासना पद्धति हैं। सनातन धर्म मानवता का धर्म है। यदि सनातन धर्म पर आघात होगा […]

Read More
Raj Dharm UP

बिहार में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी, अखिलेश यादव बोले- ये देश की तरक्की का रास्ता

लखनऊ। बिहार के नीतीश कुमार सरकार ने जाति जनगणना को जारी करके एक बड़ा दांव खेला है। सरकार की तरफ जारी किए गए आंकड़े के अनुसार बिहार में 36 फीसदी अत्यंत पिछड़ा, 27 फीसदी पिछड़ा वर्ग, 19 फीसदी से ज्यादा अनुसूचित जाति और 1.68 फीसदी अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या बताई गई है। इसके बाद से […]

Read More