पत्नी के लिए भारत पहुंचा पाकिस्तानी दीवाना, सीमा हैदर की तरह नेपाल सरहद किया पार

उमेश तिवारी

प्यार में सरहद पार का दौर जारी है। इस बार पाकिस्तान का एक शख्स पत्नी और बच्चों की खातिर तीन देशों की सीमा पार कर भारत आ पहुंचा। खबर है कि वह यहां करीब 10 महीनों से रह रहा था। जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान उसके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट समेत कई अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। खास बात है कि इसी तरह पाकिस्तान की सीमा हैदर भी उत्तर प्रदेश के रबुपूरा के रहने वाले सचिन मीणा के प्यार में नेपाल के जरिए भारत पहुंच गई थी। कहा जा रहा था कि दोनों में पबजी गेम पर बातचीत शुरू हुई थी। सचिन और सीमा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। फिलहाल उस मामले में जांच अभी जारी है।

क्या है कहानी

खबर है कि खैबर पख्तूनख्वा के 24 वर्षीय मोहम्मद फैज ने हैदराबाद की नेहा फातिमा से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि फैज साल 2018 से शारजाह की एक कपड़ा कंपनी में काम कर रहा था। यहां नौकरानी के रूप में काम करने वाली नेहा से उसकी मुलाकात हुई। फैज ने नेहा को एक अन्य कंपनी में नौकरी दिलाई और शादी कर ली। बीते साल नवंबर में नेहा खराब स्वास्थ्य के चलते हैदराबाद लौट आई और फिर वापस नहीं गई। दोनों के लिए फैज ने भी यह कदम उठाया।

भारत में कैसे ली एंट्री

फैज ने ससुराल वालों की मदद से नेपाल सीमा पार की और हैदराबाद पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि फैज विजिटिंग वीजा पर नेपाल गया था। वहां से वह अवैध तरीके से नवंबर 2022 में भारत आया। इस काम में ससुराल वालों जुबैर शेख और अफजल बेगम ने मदद की थी। दोनों ने नेपाल सीमा पर अधिकारियों से सांठगांठ कर फैज को सीमा पार कराई और किशन बाग के एनएम गुड्डा ले आए।

कैसे पकड़ में आया फैज

पुलिस ने पत्रकारों को जानकारी दी है कि ससुराल वाले फैज को माधापुर स्थित आधार कार्ड दफ्तर में ले गए, जहां अपने बेटे के नाम से उसका पहचान पत्र बनवाने की कोशिश की गई। खबर है कि पुलिस को फैज की गतिविधियों की जानकारी मिली थी। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और बहादुरपुर पुलिस को सौंप दिया गया। इस मामले में शेख और बेगम फरार हैं और पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More