वेलिंग्टन में आयोजित हुआ 5वां भारत_न्यूजीलैंड विदेश कार्यालय परामर्श

शाश्वत तिवारी

भारत_न्यूजीलैंड के बीच पांचवां विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) वेलिंगटन में आयोजित किया गया, जहां दोनों पक्षों ने व्यापक द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार और न्यूजीलैंड के अमेरिका और एशिया समूह के उप सचिव डेबोरा गिल्स ने की। दोनों पक्षों ने उच्च स्तरीय संबंधों में हालिया गति और इसे आगे भी बनाए रखने की आवश्यकता पर ध्यान दिया। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच बढ़ती भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने राजनीतिक, आर्थिक और व्यापार सहयोग, रक्षा आदान-प्रदान, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ-साथ लोगों से लोगों के बीच संपर्क और सांस्कृतिक सहयोग सहित अपने व्यापक द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। जी-20, इंडो-पैसिफिक, आसियान, राष्ट्रमंडल और संयुक्त राष्ट्र में भारत की अध्यक्षता सहित क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मामलों पर भी चर्चा की गई।

दोनों देशों ने व्यापार और आर्थिक क्षेत्रों में विशाल संभावनाओं पर जोर दिया और जी2जी (सरकार-से-सरकार) और बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) बातचीत को और बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की। सचिव (पूर्व) ने मुख्य कार्यकारी और विदेश मामलों और व्यापार सचिव क्रिस सीड और न्यूजीलैंड के रक्षा सचिव एंड्रयू ब्रिजमैन के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। बैठक में दोनों पक्षों ने एफओसी के महत्व की सराहना की और इसे नियमित आधार पर आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की। अगला एफओसी भारत में पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीखों पर आयोजित किया जाएगा।

International

गडकरी ने सड़क सुरक्षा को लेकर भारत के प्रयासों की दी जानकारी

प्राग/चेकगणराज्य। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए स्टॉकहोम घोषणा में निर्धारित वैश्विक सड़क सुरक्षा लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। गडकरी ने चेक गणराज्य के प्राग में 27वीं विश्व सड़क कांग्रेस में सड़क सुरक्षा पर आयोजित मंत्रिस्तरीय सत्र को संबोधित करते हुए आज कहा कि […]

Read More
International

वियतनाम में बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत

हनोई। वियतनाम के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में 26 सितंबर से 28 सितंबर तक आई बाढ़ में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है और 10 अन्य घायल हुए हैं। प्राकृतिक आपदा रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय संचालन समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। समिति ने बताया कि भारी […]

Read More
International

‘मालदीव में मुइज्जू ने जीता राष्ट्रपति पद का चुनाव’

माले। मालदीव में प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (PPM) और पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) गठबंधन के उम्मीदवार मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज की है। स्थानीय मीडिया द्वारा संकलित प्रारंभिक परिणाम में यह जानकारी दी गयी है। राष्ट्रपति पद के चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और मुइज्ज़ू के बीच आमने-सामने […]

Read More