गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है आर्थिक सहयोग

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता 

मेष : व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।

वृषभ : अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखे। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।

मिथुन : अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदेही बढ़ने वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क : बातें कम और काम ज्यादा करें। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।

अधिक मास अमावस्या आज है जानिए शुभ तिथि व पूजा मुहूर्त और महत्व…

सिंह : अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। संभल जाएं। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढ़ेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी।

कन्या : आपके विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं।

तुला : आप की मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य विस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।

वृश्चिक : आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावे एवं आडंबरों से बचे। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें।

शनि देव के प्रिय इस पौधे के हैं अनगिनत फायदे, मां लक्ष्मी की कृपा से बदल जाते हैं दिन

धनु : नौकरी में पदोन्नति एवम् तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मकर : अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें, अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ : अपने राजनितिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा।

मीन : अपने बलबूते पर काम करें। दूसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहारकुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

Astrology

शुक्रवार के दिन इन चार राशियों को मिल रहा है धन का लाभ

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज मेष राशि वालों को किसी से बहस नहीं करनी है। अपनी सेहत का ध्यान रखना है। कार्यों में सफलता आज आपको मिलने वाली है। परिवार के साथ भी आज माहौल अच्छा रहेगा। अपने हाथों से गाय को गुड़ खिलाना […]

Read More
Astrology

आज और कल का दिन आपके लिए है कुछ खास,जाने आज का राशिफल 

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली हैं। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक हालत में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। वृषभ : पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव […]

Read More
Astrology

बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है धन का लाभ

डॉ उमाशंकर मिश्रा  मेष :  आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचने के लिए रहेगा। विरोधियों की सक्रियता बनी रहेगी और सहकर्मियों का समर्थन आपके साथ बना रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में स्पष्टता बनाए रखें और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। आप मेहनत की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपकी मेहनत […]

Read More