करें नमक के ये आसान उपाय , सौभाग्य में बदल जाएगा आपका दुर्भाग्य

वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में विशेष महत्व रखता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से व्यक्ति को जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसी तरह वास्तु में नमक के उपाय भी बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि नमक में व्यक्ति के दुर्भाग्य को खत्म करने की शक्ति होती है।
बार कई प्रयास करने के बाद भी व्यक्ति को सफलता हासिल नहीं होती। नमक खाने का स्वाद बढ़ाने के काम तो आता ही है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसके कुछ उपाय भी बताए गए हैं। जिसके द्वारा व्यक्ति जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। आइए जानते हैं नमक के कुछ ऐसे ही उपाय जो दुर्भाग्य को सौभाग्य बदल सकते हैं।
नमक का पोछा
नमक का पोछा लगाने से घर में व्याप्त नकारात्मकता दूर होती है, जिससे लड़ाई-झगड़ा खत्म होते हैं। अगर तरक्की चाहते हैं तो घर में नमक से पोछा जरूर लगाना चाहिए। मंगलवार के दिन नमक का पोछा लगाने से दुर्भाग्य दूर होता है।

मिलेगा सेहत में लाभ
अगर आपके घर में लंबे समय से कोई व्यक्ति बीमार चल रहा है, तो ऐसे में उस व्यक्ति के बिस्तर के नीचे एक कांच की बोतल में नमक भर कर रख दें। हर महीने बोतल का नमक बदलते रहें। इस उपाय से सेहत में लाभ देखने को मिलेगा।
दूर भागता है आलस
नमक की बोतल में एक लौंग डालकर रख दें। इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही पैसों की किल्लत भी दूर होती है। नहाते समय एक चुटकी नमक पानी में डालकर स्नान करने से आलस से दूर भागता है। साथ ही तन-मन ताजा बना रहता है।
बनी रहेगी सुख-शांति
पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता है या घर में तनाव रहता है तो एक कांच की कटोरी या गिलास में सेंधा नमक डालकर इसे अपने बेडरूम में रख दें। इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है

ज्योतिष आचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा

Astrology

गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है आर्थिक लाभ

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आपको चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। आपको धैर्य बनाए रखनें की आवश्कता है। नए काम शुरू करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। […]

Read More
Astrology

आज और कल का दिन खास है कुछ खास जानें आज का राशिफल

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : कार्यस्थल पर आप शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्साह के साथ काम करेंगे। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आप सफल होंगे। आपको अपने करियर को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। कई यात्राएं हो सकती हैं और वे फायदेमंद भी होंगी। सशस्त्र […]

Read More
Astrology

मंगलवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है जीवनसाथी की तरक्की

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। प्यार का मौसम रंगीन है। अपने पार्टनर से जो उम्मीदें लगाए बैठे थे, वह पूरी होंगी। काम की अधिकता के कारण आप अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे। परन्तु उसका पूरा साथ मिलेगा। वृषभ : विवाह के लिए सही समय है, लेकिन […]

Read More