अधिक मास अमावस्या आज है जानिए शुभ तिथि व पूजा मुहूर्त और महत्व…

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। ऐसे में अधिक मास की अमावस्या तिथि के दिन स्नान दान के साथ पितरों का तर्पण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अधिक मास की अमावस्या तिथि को काफी शुभ माना जा रहा है। इस दिन विष्णु जी के साथ शिव जी और मां पार्वती की पूजा करने का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर मास में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि पड़ती है। लेकिन अधिक मास में पड़ने वाली अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है, क्योंकि यह अमावस्या तीन साल के बाद आती है। दरअसल, अधिक मास तीन साल के बाद आता है। इसे मलमाल और पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे दर्श अमावस्या कहा जाएगा। अधिक मास की अमावस्या तिथि को स्नान-दान करने के साथ पितरों का तर्पण करने का विशेष महत्व है। इसके साथ ही भगवान विष्णु, शिव जी और मां पार्वती की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और राहु-केतु के दोषों से छुटकारा मिलता है।

अधिक मास अमावस्या की तिथि

अधिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि प्रारंभ: 15 अगस्त, मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 42 मिनट से
अधिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि समाप्त: 16 अगस्त, बुधवार को दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक।
अधिक मास अमावस्या तिथि- उदया तिथि के अनुसार,अधिक मास की अमावस्या 16 अगस्त 2023 को होगी।

अधिक मास अमावस्या का पूजा मुहूर्त

स्नान दान का मुहूर्त: सुबह 5 बजकर 51 मिनट से सुबह 9 बजकर 8 मिनट।
पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 10 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट।
पितृ तर्पण का सही समय: सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 2 बजकर 30 मिनट।
शिववास का समय: सुबह 4 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 7 मिनट।
पितृ दोष के मुक्ति के उपाय करने का मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 2 बजकर 30 मिनट के बीच।

अधिक मास अमावस्या का महत्व

हिंदू धर्म में मलमास अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही अपनी जरूरत के अनुसार अनाज, वस्त्र आदि का दान करने से पुण्य मिलता है। इसके अलावा पीपल के पेड़ में जल अर्पित करने से पितर और देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। अधिक मास की अमावस्या तिथि के दिन पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करना काफी फलदायी माना जाता है। इस दिन कुछ खास ज्योतिषीय उपाय करके व्यक्ति पितृ दोष से छुटकारा पा सकता है।

अधिकमास की अमावस्या को पांच राशिवालों को होगा फायदा

वृष: आपकी राशि के जातकों के लिए अधिक मास अमावस्या बेहद ही शुभ है। आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल कर सकते हैं। हालांकि इस दिन वाद विवाद से दूर रहना उचित रहेगा।

कन्या: इस साल की अधिक मास अमावस्या आपको कई क्षेत्रों में शुभ फलदायी साबित हो सकती है। खासकर बिजनेस करने वाले लोगों को अधिक मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के निर्णय सराहनीय होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। उस दिन आप दोस्तों संग यात्रा पर जा सकते हैं और मौज-मस्ती का माहौल रहेगा।

तुला: आपकी राशिवालों के लिए अधिक मास अमावस्या खुशखबर ला सकती है। आपका प्रमोशन हो सकता है। आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना है। जो लोग अभी तक कुंआरे हैं, उनकी शादी की बात पक्की हो सकती है। कार्यों में सफलता मिलेगी और लाभ होगा।

वृश्चिक: अधिक मास अमावस्या का दिन व्यापारी वर्ग के लिए शुभ साबित हो सकता है। उनको बड़ी डील मिल सकती है या बड़ा मुनाफा हो सकता है। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले अपने काम को समय पर पूरा करेंगे। पिता से धन लाभ होने का योग है।

कुंभ: आपकी राशि के जातकों के लिए अधिक मास अमावस्या खुशहाली लेकर आएगी। पारिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल सिद्ध होगा। आपके काम सफल होंगे। इस दिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपका आत्मविश्वास मजूबत रहेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

Religion

यदि घर के अंदर ऐसे रखे जाएँगे गणेश जी तो घर में नहीं आएगी विघ्न, बाधा, दूर हो जाएँगे सभी कष्ट

घर में कैसे रखे गणेश की मूर्तिः वास्तु अनुसार करें गणपति की स्थापना सुख, शांति, समृद्धि की चाह रखने वालों को सफेद रंग के विनायक की मूर्ति लाना चाहिए डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री’ गणपति को पुराणों में विघ्नकर्ता और हर्ता दोनों कहा गया है। ऐसे में गणेश जी की मूर्ति घर में है तो आपको […]

Read More
Religion

जीवन में रामत्व: केवल राम के आदर्शों को जीवन में शामिल करके आप बन सकते हैं सफल

राम का जीवन आम जनमानस के समक्ष ऐसे आदर्श के छाप, संदेश और उदाहरण से भरा हुआ है बच्चों को राम के जीवन से राम के आदर्शों से प्रेरणा दें जिससे वो भारतीय होने पर गर्व कर सकें ऋचा सिंह वर्तमान में युवा और बच्चों को राम के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि हमें […]

Read More
Religion

जन्म के महीने से भी जाना जा सकता है स्त्रियों का स्वभाव

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद वैसे स्त्रियों के बारे में भविष्यवाणी करना आसान नहीं होता। कहां भी जाता है त्रिया चरित्र समझ पाना बहुत टेढ़ी खीर है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र केवल भविष्य को लेकर सजग नहीं करता। यह ऐसा विज्ञान है जो इंसान की प्रवृत्ति, प्रकृति और उसके स्वभाव को भी बयां कर देता है। […]

Read More