विपक्ष का गठबंधन एक से एक बढ़कर घोटालेबाजों का है समूह : डॉ दिनेश शर्मा

  • राहुल के द्वारा संयमित भाषा न बोलने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने दी है राहुल को सीख
  • भारत विकसित देश की ओर बढ़ने को अग्रसर
  • कोरोना काल में  भारत ने दी 129 देशों को वैक्सीन
  • मोदी के नेतृत्व मे डिजिटल इण्डिया ने भी बदल दी है गांवो की तकदीर

लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने जनपद वाराणसी में चिकित्सकों के एक सम्मेलन में कहा कि विपक्ष का गठबंधन एक से एक बढकर घोटालेबाजों का समूह है जिसे बिन दूल्हे की बरात कहा जा सकता है। पत्रकारों से बातचीत मे उन्होंने कहा कि उसमें घोड़े पर कौन चढ़ेगा इसकी संभावना भी कम इसलिए लगती है। क्योंकि सब एक दूसरे के विरोधी तथा एक से एक बढ़कर भ्रष्टाचारी हैं। उन्होंने दावा किया भाजपा सभी 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव मे  जीतेगी क्योंकि मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासन में देश का बहुत अधिक विकास हुआ है।

राहुल गांधी के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले संबंधी एक प्रश्न पर डॉ. शर्मा ने कहा कि वास्तव में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को शब्द संयम के लिए सीख दी है और कहा है कि एक राजनेता की भाषा संयमित होनी चाहिए। दस साल की राजनीति में भी वे असंयमित भाषा बोलने से परहेज नही कर पा रहे हैं। संत अतुलानंद विद्यालय में आयोजित हजारों की संख्या में युवा संसद के “विमर्श” कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब भारत पिछड़ा देश नही रहा बल्कि विकसित देश की श्रेणी में आने जा रहा है।उन्होंने कहा जो अमेरिका अपने आपको सबसे अधिक शक्तिशाली कहता था वही कोरोनाकाल में  भारत से दवा की मदद मांग रहा था।

आज भारत की प्रतिभा ने विदेशों में इतनी धाक जमाई है कि अमेरिका का प्रेसीडेन्ट कहता है कि भारतीय युवकों से बचकर रहना क्योंकि अपनी प्रतिभा के बल पर भारतीय युवक अमेरिका के रोजगार पर काबिज हो सकते हैं। जहां पहले अमेरिका का सड़ा हुआ लाल रंग का गेहूं जिसे वहां के जानवर भी नही खाते थे हिन्दुस्तान में आता था और राशन की दुकानों पर लाइन लगाकर मिलता था, आज भारत कई देशों का महत्वपूर्ण गेहूं का निर्यातक बन गया है।कोरोनाकाल में भारत ने विश्व के 129 देशों को कोरोना की वैक्सीन दी।

डॉ. शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी कहते थे कि भ्रष्टाचार के कारण यदि केन्द्र 100 रूपए भेजता है तो मात्र 15 रूपए ही विकास के कार्य में लगते हैं किंतु मोदी ने जनधन के खातों के माध्यम से ऐसी व्यवस्था की कि केन्द्र से भेजे गए 100 रूपए किसान या गरीब को 100 ही रूपए मिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि जहां पहले गांव में जब डाकिया आता था तो पूरा गांव इकट्ठा हो जाया करता था आज मोदी के नेतृत्व मे डिजिटल इण्डिया ने गांवो की हालत भी बदल दी है। आज विश्व में सबसे अधिक मोबाइल भी भारत में बनते हैं। आज भारत में यदि 100 मोबाइल बनते हैं तो 70 मोबाइल नॉयडा में बनते हैं। अब उत्तर प्रदेश के लड़कों को विदेश पढ़ने जाने की जरूरत नही है क्योंकि यहां के विश्वविद्यालयों में उन पाठ्यक्रमों को पढ़ाने की व्यवस्था की गई है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने युवकों से कहा किवे कोई भी निर्णय लें तो उस पर अमल करने के लिए अडिग रहें।उन्होंने बताया  किवे किस प्रकार अपनी इच्छा के अनुकूल शिक्षक बने। उन्होंने 18 से 25 वर्ष के युवा विद्यार्थियों को आवाहन किया की प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही है। विभिन्न योजनाओं के साथ में अपने आप को संबंध करें प्रधानमंत्री के तीसरी बार वाराणसी से जीतने पर एक बार फिर से लगातार प्रधानमंत्री बनाने से देश निश्चित रूप में विश्व का नेतृत्व करेगा, चिकित्सकों के कार्यक्रम में डॉक्टर राकेश उपाध्याय मुंबई प्रदेश के भाजपा मंत्री विनोद मिश्र तथा भारी संख्या में वाराणसी के चिकित्सक मौजूद थे। वही अतुल आनंद विद्यालय में आयोजित युवा संसद में सदस्य विधान परिषद रहे क्षेत्र नारायण सिंह, राहुल सिंह, आयुष्मान, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता युवा भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट  इश्करण सिंह भंडारी भी मौजूद थे।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More