राजधानी के गोमती नगर में सजी हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं की शाम

कुसम, मृदुला व आरती बनीं तीज क्वीन

लखनऊ । सावन का मौसम हो और हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह न दिखे, ऐसा संभव नहीं है। महिलाएं अपने मेंहदी रचे और हरी चूड़ियों भरे हाथों से तरह-तरह की नृत्य भंगिमायें पेश कर बरबस ही अपनी ओर खींच रही थीं। ऐसा खूबसूरत नजारे वाली शाम शनिवार को राजधानी लखनऊ में देखने को मिली।

मौका था कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय द्बारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव का। राजधानी के गोमतीनगर एल्डिको ग्रीन स्थित एकलव्य क्लब में तकरीबन डेढ़ सौ महिलाओं के समूह ने नृत्य, गायन, कविता, गजल, चावल में सिक्के ढूंढ़ने की प्रतियोगिता, क्विज, वॉक शो, भाषण प्रतियोगिता सरीखी तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर नृत्य, गायन और तीज क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

कार्यकम में निर्णायक मंडल ने जिन तीन महिलाओं को ताज क्वीन के खिताब से नवाजा। उनमें कुसुम श्रीवास्तव, मृदुला श्रीवास्तव व आरती श्रीवास्तव को क्रमश: प्रथम, द्बितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में आभा श्रीवास्तव, ज्योत्सना श्रीवास्तव व विजय लक्ष्मी शामिल रहीं। सभी सदस्यों ने प्रतियोगियों को उत्साह वर्धन किया।

विजयी प्रतिभागियों को न्यास अध्यक्ष दिनेश खरे, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रमिला श्रीवास्तव व महासचिव नीलम ने प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमिला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। जबकि संचालन सुकन्या सिन्हा ने किया। इस मौके पर अशोक कुमार श्रीवास्व ने भी अपना अमूल्य योगदान  दिया।

Central UP

सराहनीय होते आशियाना परिवार के सांस्कृतिक कार्यक्रम : बृजेश पाठक

एकता की मिसाल पेश करता सर्वधर्म सम्मेलन: राजेश्वर सिंह आशियाना परिवार ने आयोजित किया सर्वधर्म सम्मेलन और खिचड़ी भोज परिवार के पदाधिकारियों, सदस्यों और पत्रकारों का हुआ सम्मान लखनऊ। आशियाना परिवार के तत्वाधान में रविवार को कॉलोनी के सेक्टर के स्थिति द्विवेदी पार्क में सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के […]

Read More
Central UP

राजधानी में पहली बार हो रही पुंडरीक महाराज की कथा: अमरनाथ

डीएवी कॉलेज परिसर में सात दिवसीय भागवत कथा आज से श्रीमद भागवत कथा में भक्तों की सुविधाओं के होंगे व्यापक इंतजाम लखनऊ। श्रीराधारमण सेवा समिति के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कल (रविवार) से नाका स्थित डीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित भागवत कथा में राधारमण वृन्दावन के आचार्य […]

Read More
Central UP

ग्राम पंचायत कनेरी आल देव बाबा मंदिर में लगा मेला और हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

 लखनऊ। भारत की सभ्यता और संस्कृति मेलो व लोक कला और लोकगीतों को संजो कर रखती है इसी क्रम में स्वर्गीय तुलसीराम वर्मा निवासी मोतीकापुरवा द्वारा प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर आल देव बाबा मंदिर का निर्माण कराया गया । जहां पर स्वयंभू भगवान शिव खुले में विराजमान थे। लोगो की जानकारी के अनुसार विगत 50 […]

Read More