लखनऊ पुलिस लाइन में दारोगा ने खुद को उड़ाया : मौत

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। घरेलू कलह, विभागीय प्रताड़ना या फिर वजह कोई और बात को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ की पुलिस लाइन में तैनात दारोगा ने बुधवार सुबह अपने घर पर सर्विस रिवॉल्वर को खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज़ सुनते ही पूरे कॉलोनी में हड़कंप गया। जबतक लोग मौके पर पहुंचते कि इससे पहले से पहले दारोगा ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार मूल रूप से कन्नौज तिर्वा के सिल्सरा गांव निवासी दारोगा ज्ञान सिंह लखनऊ की न्यू हैदराबाद कालोनी में रहते थे। वह पुलिस लाइन में तैनात थे।

घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। पुलिस लाइन में तैनात दारोगा ज्ञान सिंह (56) ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। उन्‍होंने कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मारी। गोली की आवाज सुनने के बाद कॉलोनी में रहने वाले उनके साथी दौड़ कर पहुंचे तो कमरे में उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। महानगर की न्यू हैदराबाद कॉलोनी में घटना की जानकारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि खुद को गोली से उड़ाने से पहले उन्होंने अपने साले को फोन कर अंतिम संस्कार की तैयारी करने को कहा था। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हैं।

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Uttar Pradesh

निरीक्षण के दौरान झांसी DRM की दो टूक- ‘सुरक्षा एवं साफ-सफाई में लापरवाही क़तई बर्दाश्त नहीं’

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- खैरार- भीमसेन रेल खंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण हरपालपुर, महोबा, खैरार, रागौल, भरुआसुमेरपुर, घाटमपुर तथा भीमसेन स्टेशन का भी किया सघन जाँच मज़दूर दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खैरार-भीमसेन रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया […]

Read More