शिक्षा में सार्थक निवेश

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


योगी सरकार ने विगत छह वर्षों के दौरान शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए हैं। इसके अंतर्गत अनेक स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित की गई। इससे देश में यूपी की शिक्षा का महत्व और सम्मान बढ़ा है। इसके साथ ही ढांचा गत सुविधाओं का निरन्तर विकास किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा में किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता। शिक्षा देश और समाज के भविष्य को संवारने का माध्यम है। उन्होंने दक्षिण भारत और मध्य भारत के प्रतिष्ठित निजी विश्वविद्यालयों तथा देश के उच्च शिक्षण संस्थानों के कुलपतियों, प्रतिकुलपतियों, निदेशकों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों व अन्य प्रतिनिधियों से संवाद किया। उनको उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। बताया कि प्रदेश में सस्टेनेबल डेवलपमेण्ट शिक्षा,स्वास्थ्य,कौशल विकास,रोजगार सृजन सहित हर आवश्यक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। आज प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेण्ट और इण्टरस्टेट कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।

छह वर्ष पहले प्रदेश में मात्र बारह

राजकीय मेडिकल कॉलेज थे। विगत छह वर्षों के प्रयास के बाद आज पैंतालीस जनपदों में सरकारी मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जबकि सोलह निर्माणाधीन हैं पीपीपी मोड पर सोलह और मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो रही है। आज प्रदेश में बाइस राज्य विश्वविद्यालय व तीन केन्द्रीय विश्वविद्यालय संचालित हैं। तीन राज्य विश्वविद्यालय निर्माणाधीन हैं। छत्तीस निजी विश्वविद्यालय, दो एम्स हैं। दो आई आई टी  व  आई आई एम संचालित हैं। दो हजार से अधिक पॉलिटेक्निक व वोकेशनल इंस्टीट्यूट भी संचालित हैं।जिन जनपदों में कोई विश्वविद्यालय स्थापित नहीं है, वहां अपने विश्वविद्यालय स्थापित करने वाले निवेशकों को राज्य सरकार अपनी नीति के अनुरूप हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी।

Raj Dharm UP

मोदी की काशी यात्रा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री पिछले कुछ दिनों में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए। चंद्रयान की सफ़लता ने भारत का गौरव बढ़ाया। चंद्रमा पर शिव-शक्ति और तिरंगा नामकरण किया गया। अध्यक्ष के रूप में भारत ने जी 20 का अभूत पूर्व शिखर सम्मेलन आयोजित किया। पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और विरासत […]

Read More
Raj Dharm UP

मोदी ने वाराणसी में किया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लगभग 451 करोड़ रूपये की लागत वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर,सचिन तेंदुलकर,कपिल देव, गुंडप्पा विश्वनाथ,BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी,सचिव जय शाह और राजीव शुक्ला समेत भारतीय क्रिकेट की कई जानी […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पुस्तकों से मिली एकाग्रता देती है लक्ष्य साधने की प्रेरणा : ब्रजेश पाठक

लखनऊ । पुस्तकें गुरु की तरह हैं। पुस्तकें अच्छा रास्ता दिखाती हैं, ज्ञान देती हैं। मन एकाग्र करती हैं। नकारात्मक विचारों से सकारात्मक विचारों की ओर ले जाती हैं। मन एकाग्र हो तो हम लक्ष्य साध सकते हैं और पुस्तकों से मिली यही एकाग्रता हमें लक्ष्य साधने की प्रेरणा मिलती है।  उक्त उद्गार उपमुख्यमंत्री ब्रजेश […]

Read More