विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेंगलुरु में होने जा रही विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे। केजरीवाल की अध्यक्षता में रविवार को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक हुई जिसमें देश के मौजूदा राजनीति हालातों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई। इसमें लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि PAC की बैठक में हर राजनीतिक पहलू पर विस्तार से चर्चा हुई।

केंद्र सरकार का दिल्ली पर लाया गया काला अध्यादेश स्पष्ट तौर पर एक राष्ट्र विरोधी कानून है। जो भी व्यक्ति दिल्ली पर लाए गए इस राष्ट्र विरोधी काले अध्यादेश का समर्थन करता है, वो हर सख्स राष्ट्र विरोधी है। भारत से मुहब्बत करने वाला हर वो सख्स या राजनीतिक दल दिल्ली पर लाए गए राष्ट्र विरोधी अध्यादेश के विरोध में ही खड़ा होगा और संसद में इस बिल को हराने के लिए प्रयास करेगा और अपना हर संभव योगदान देगा। सांसद चड्ढा ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश के तमाम राजनीति दलों और उनके नेताओं से इस राष्ट्र विरोधी बिल को संसद के अंदर हराने के लिए समर्थन मांगा और देश की कई बड़ी पार्टियों ने हमारा साथ और इस देश विरोधी अध्यादेश के खिलाफ अपना योगदान दिया।

तृणमूल कांग्रेस, RJD, JDU, DMK, BRS, NCP, समाजवादी पार्टी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, CPI, CPM, झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत तमाम पार्टियों ने अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर राष्ट्र अध्यादेश के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की और संसद के अंदर इस कानून को हराने के लिए अपने योगदान की बात रखी। उन्होंने कहा कि दिल्ली पर लाए गए अध्यादेश के विरोध में आम आदमी पार्टी को मिल रहे समर्थन की श्रृंखला में रविवार को कांग्रेस ने भी अपनी स्थिति साफ करते हुए दिल्ली पर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ अपना रूख साफ किया है और विरोध दर्ज कराया है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस के इस एलान का स्वागत करती है। चड्ढा ने आगे कहा कि 17-18 जुलाई को समान विचारधारा वाली पर्टियों की बेंगलुरु में बैठक होने जा रही है। इस मीटिंग में अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी भी हिस्सा लेगी और अपनी बात रखेगी।  (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More