बच्चे घर पर छोड़े, नेपाल के होटल में बिताए सात दिन, सचिन के लिए सीमा हैदर ने परिवार से कौन सा झूठ बोला?

उमेश तिवारी


सीमा और सचिन ने दावा किया है कि दोनों ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की है। सीमा ने कहा कि अब वो सचिन को ही अपना पति मानती है। उसने सचिन से मिलने के लिए परिवार से झूठ भी बोला था। सीमा और सचिन की कहानी परवान चढ़ चुकी है। भारत से लेकर पाकिस्तान तक बस इसी की चर्चा है। इन दोनों का कहना है कि इन्हें ऑनलाइन गेम पबजी खेलते वक्त प्यार हो गया था। इसके बाद इन्होंने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की। सीमा पाकिस्तान से शारजाह के रास्ते पहले नेपाल आई और फिर भारत में गैर कानूनी तरीके से प्रवेश किया। वो अपने साथ चार बच्चे भी लेकर आई है। जबकि उसका पहला पति सऊदी अरब में ही है।

बच्चों को छोड़कर अकेली नेपाल आई थी सीमा

सीमा ने पत्रकारों के आजतक के साथ खास बातचीत की। इसमें उसने कहा कि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद नेपाल में उसने सचिन से शादी की। वहां 7 दिन तक होटल में रुके थे। साथ ही उसने बताया कि सचिन के लिए उसने परिवार से कौन सा झूठ बोला था। वीडियो में सीमा कहती है, ‘बच्चे अकेले थे, मैंने काठमांडू में रहने के लिए 7 दिन की टिकट कराई थी। इस दौरान बच्चों से भी बात करती थी। सीमा ने कहा कि वो सचिन को हटाकर वीडियो कॉल पर सबसे बात करती थी। बहन को बोलकर आई थी कि घूमने जा रही हूं। घर वालों को लगा कि मैं लाहौर में हूं।

सीमा ने पहले पति को लेकर किए खुलासे

सीमा ने आगे बताया कि एक टैक्सी ड्राइवर की मदद से पशुपतिनाथ मंदिर गए थे। फोन तोड़ दिया है, इसलिए उसका नंबर नहीं है। तब शाम के वक्त शादी की। वो मंदिर बहुत बड़ा है। सीमा के पहले पति का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो बोलता है कि सीमा और उसने 2014 में भागकर शादी की थी। इसके बाद दोनों कराची में रहने लगे। उसने कहा कि वो 2019 में कराची आ गया था, और तब से यहीं है। गुलाम ने अपील करते हुए कहा कि वो अपने बच्चे वापस चाहता है। दूसरी तरफ सीमा के ससुर का कहना है कि सीमा 7 लाख रुपये और 7 तोला सोना लेकर भागी है।

12 लाख रुपये में बेचा घर

इससे पहले सीमा की तरफ से कहा गया था कि पाकिस्तान में उसने अपना घर 12 लाख रुपये में बेचा था। इसमें से 6 लाख रुपये उसने ट्रैवल में खर्च कर दिए। सीमा ने कहा कि उसका पति जो पैसा सऊदी अरब से बच्चों के लिए भेजता था, उसी से उसने घर खरीदा था। वो उसका खुद का घर था। उसने कहा कि पहले वो पाकिस्तान से शारजाह गई थी और फिर इसके बाद नेपाल आई। यहां काठमांडू से उसने भारत में प्रवेश किया। इस दौरान सचिन पूरी मदद कर रहा था। यहां भारत में गैर कानूनी तरीके से प्रवेश करने के आरोप में पुलिस ने उसे और सचिन को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में दोनों को जमानत दे दी गई।

बच्चों के नाम भी बदल लिए

सीमा ने कहा कि अब वो हिंदू धर्म का ही पालन करेगी। उसने अपने बच्चों के नाम भी बदल लिए हैं। साथ ही साड़ी पहन रही है। उसने मांग में सिंदूर भी लगाया। सीमा ने सचिन के साथ तमाम रील बनाए हैं, जो उसने सोशल मीडिया पर शेयर किए।

मैं 27 साल की हूं, चार बच्चे पैदा किए हैं, सब समझती हूं… सचिन से प्यार पर बोलीं पाकिस्तानी सीमा

मोबाइल पर पबजी खेलने के दौरान पाकिस्तान की सीमा और नोएडा के सचिन को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत आ गई। बीते कई दिनों से ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है। एक सवाल के जवाब में सीमा ने कहा कि मैं कोई बच्ची नहीं हूं, चार बच्चे पैदा किए हैं। नोएडा शहर से करीब 50 किमी की दूरी स्थित रबूपुरा कस्बा इन दिनों सुर्खियों में है। कारण पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से यहां पहुंची एक महिला है, जो यहां रहने वाले युवक सचिन मीणा से पबजी गेम खेलने के दौरान संपर्क में आकर प्यार होने का दावा करती हैं।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More