चीन में बारिश को लेकर ब्लू अलर्ट जारी

बीजिंग। चीन में मंगलवार को अति अतिवृष्टि होने के मद्देनजर ब्लू अलर्ट जारी किया गया। चीन के मौसम विज्ञान केन्द्र ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देश में अगले 24 घंटों (आज सुबह आठ बजे से बुधवार सुबह आठ बजे तक) में लियाओनिंग, शांक्सी, हेबेई, बीजिंग, जियांग्सू, हुबेई और सिचुआन के कुछ हिस्सों में तूफान, गरज के साथ बौछार, अतिवृष्टि और ओले पड़ सकते हैं।

मौसम केंद्र ने कहा मंगोलिया, किंघई, शेडोंग, झेजियांग, युन्नान और उत्तर-पूर्व चीन के कुछ हिस्सों में मध्यम या फिर भारी बारिश हो सकती है। देश के इन हिस्सों में प्रति घंटे 30 से 60 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन स्थानों पर रहने वाले लोगों से इस दौरान घर पर रहने की सलाह दी है और बहुत जरुरी काम होने पर घर से बाहर निकलने को कहा है।

केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जल में परिचालन करने वाले या फिर पारगमन करने वाले जहाजों को बंदरगाह पर वापस आना चाहिए। अगर यह संभव नहीं होता तो उन्हें अपना जलमार्ग में परिवर्तन करने की सलाह दी है। चीन में मौसम की गंभीरता को देखते हुए तीन स्तरीय चेतावनी जारी की जाती है, जिसमें नारंगी (ऑरेंज) रंग सबसे गंभीर चेतावनी को दर्शाता है, उसके बाद पीला (येलो) और नीला (ब्लू) होता है। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More