लोकसभा अध्यक ओम बिरला को मिला अनोखा उपहार

शाश्वत तिवारी


लोकसभा अध्यक ओम बिरला के नेतृत्व में एक भारतीय संसदीय शिष्टमंडल अभी मंगोलिया की तीन दिवसीय यात्रा पर थे। ओम बिड़ला ने भारत-मंगोलिया के बीच बौद्ध धर्म और आध्यात्मिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए खंबा नोमुन खान को 2022 के लिए पुरस्कार भी प्रदान किया। तीन दिवसीय यात्रा पर भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे बिड़ला ने मंगोलिया में बौद्ध धर्म के मुख्य केंद्र तेगचेनलिंग मठ में श्रद्धांजलि भी अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कैंप उलानबटोर में मंगोलिया के राष्ट्रपति उख्हनागीन हुरेलसुख और प्रधानमंत्री ओयुन ऐर्दन लुव-सन्म-सरेन से शिष्टाचार मुलाकात की है। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि मंगोलिया के इतिहास में साहस, शौर्य और निर्भीकता की अद्भुत गाथाएं हैं और यह इतिहास हमें प्रेरित करता है। मंगोलिया को विश्वसनीय सहयोगी बताते हुए उन्होंने कहा कि मंगोलिया की ऑयल रिफाइनरी परियोजना विदेशों में भारत द्वारा शुरू की गई सबसे बड़ी परियोजना है। मंगोलिया की यात्रा पर गए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को वहां पर अनोखी भेंट मिली. मंगोलिया की संसद के स्पीकर जंडनशतर ने ओम बिरला को घोड़ा भेंट किया. बिरला ने घोड़े का नाम विक्रांत रखा है।

मंगोलिया की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन बिरला ने मिनी नादाम उत्सव देखा. यह मंगोलिया का सबसे लोकप्रिय त्योहार है जिसमें घुड़दौड़, कुश्ती और तीरंदाजी के तीन पारंपरिक खेलों के साथ ही सदियों पुरानी मंगोलियाई परंपराओं, कलाओं, राष्ट्रीय व्यंजन, शिल्प कौशल और सांस्कृतिक गतिविधियों की झलक भी मिलती है। बिरला ने स्टेट ग्रेट खुराल (मंगोलिया की संसद) के स्पीकर जी जंडनशतर के साथ दोनों संसदों के बीच सहयोग को और मजबूत करने और विस्तार करने के लिए के एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

International

गडकरी ने सड़क सुरक्षा को लेकर भारत के प्रयासों की दी जानकारी

प्राग/चेकगणराज्य। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए स्टॉकहोम घोषणा में निर्धारित वैश्विक सड़क सुरक्षा लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। गडकरी ने चेक गणराज्य के प्राग में 27वीं विश्व सड़क कांग्रेस में सड़क सुरक्षा पर आयोजित मंत्रिस्तरीय सत्र को संबोधित करते हुए आज कहा कि […]

Read More
International

वियतनाम में बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत

हनोई। वियतनाम के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में 26 सितंबर से 28 सितंबर तक आई बाढ़ में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है और 10 अन्य घायल हुए हैं। प्राकृतिक आपदा रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय संचालन समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। समिति ने बताया कि भारी […]

Read More
International

‘मालदीव में मुइज्जू ने जीता राष्ट्रपति पद का चुनाव’

माले। मालदीव में प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (PPM) और पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) गठबंधन के उम्मीदवार मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज की है। स्थानीय मीडिया द्वारा संकलित प्रारंभिक परिणाम में यह जानकारी दी गयी है। राष्ट्रपति पद के चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और मुइज्ज़ू के बीच आमने-सामने […]

Read More