प्रधानमंत्री की गोरखपुर यात्रा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


नरेंद्र मोदी गोरखपुर यात्रा के दौरान विरासत और विकास दोनों का संदेश दिया। गोरखपुर से वाया अयोध्या, लखनऊ तक चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प वाली पुनर्विकास परियोजना का भी शिलान्यास किया। जोधपुर अहमदाबाद साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करेगी। अत्याधुनिकता के साथ स्टेशन स्थानीय विरासत प्रतीकों का भी प्रतिनिधि होगा। नए स्टेशन भवन में गोरखनाथ मंदिर और गीता प्रेस की झलक भी दिखेगी।

गीता प्रेस शताब्दी समारोह में विरासत के प्रति उनका सम्मान दिखाई दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति ने सर्व सम्मति से गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार के लिए चयनित किया था। कांग्रेस ने गीता प्रेस को सम्मान देने का विरोध किया था। नरेंद्र मोदी ने यहां विचार का गौरव के साथ उल्लेख किया उन्होंने गीता प्रेस शताब्दी समारोह को संबोधित किया।कहा गीता प्रेस ट्रस्ट नहीं जीवन की आस्था है। जहां गीताहै वहां कृष्ण हैं। जहां कृष्ण हैं, वहां करुणा और कर्म है। सब कुछ वासुदेव से है, सब कुछ वासुदेव में हैं। गीता प्रेस भारत को जोड़ती है। हमारा सौभाग्य है कि हम इस अवसर के साक्षी बन रहे हैं। गीता प्रेस ट्रस्ट संतों की कर्मस्थली रही है।

गीता प्रेस का कार्यालय किसी मंदिर से कम नहीं। हमारी सरकार ने गांधी शांति सम्मान दिया है। नरेंद्र मोदी ने  हिंदी और नेपाली में महाशिवपुराण पुस्तक का विमोचन किया।  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज नए भारत में समग्र विकास की अवधारणा दिख रही है। आस्था व विरासत को नई पहचान मिली है। गीता प्रेस शताब्दी वर्ष मना रहा है। गीता प्रेस ने देश की मूल आत्मा को जागृत करने का काम किया है। यह संस्था सनातन धर्म को पुस्तक के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है। पूरा समाज व सरकार आपके साथ है।

Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More