मोदी सरकार के खोखले नारों का जवाब देने को तैयार है जनता : खड़गे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर झूठे नारे गढ़कर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि जनता उनकी असलियत समझ चुकी है और चुनाव में उसे जवाब देने को तैयार है। खड़गे ने आज यहां जारी एक बयान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार को सत्ता लोलुप करार दिया और कहा कि वह सत्ता की मलाई खाने में मस्त है जबकि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से त्रस्त हो गई है। महंगाई आसमान छू रही है और लोगों के पास रोजगार नहीं है। मनरेगा जैसी ग्रामीण क्षेत्र की रोजगार परक योजना में कटौती की जा रही है।

उन्होंने कहा,”मोदी सरकार की लूट से महंगाई और बेरोज़गारी दोनों लगातार बढ़ रही हैं। पर BJP सत्ता के लालच में लीन है। सब्ज़ियों के दाम आसमान छू रहे हैं। देश में बेरोज़गारी दर 8.45 प्रतिशत हो गया है। गांवों में बेरोज़गारी दर 8.73 प्रतिशत है। वहां मनरेगा डिमांड चरम पर, पर काम नहीं। ग्रामीण वेतन दर घटा है। खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, “नरेंद्र मोदी, देश की जनता जानती है कि चुनाव के पहले आप किसी ‘अच्छे दिन’, ‘अमृत काल’ जैसे नारों पर काम कर रहे हैं ताकि विज्ञापनों की लीपापोती से आपकी नाकामी छिप जाएं। पर इस बार ऐसा नहीं होगा, जनता जागरूक हो चुकी है और आपके ये खोखले नारों का जवाब BJP के ख़िलाफ़ वोट देकर करेगी। माफ़ तो क्या… जनता BJP को सत्ता से साफ़ कर देगी।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More