तंजानिया पहुंचे जयशंकर, दार एस सलाम में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का करेंगे उद्घाटन

शाश्वत तिवारी


विदेश मंत्री एस. जयशंकर पांच से आठ जुलाई तक तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्री सबसे पहले 5 और 6 जुलाई को ज़ांज़ीबार का दौरा करेंगे, जहां वह भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित जल आपूर्ति परियोजना का दौरा करेंगे, शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और भारतीय नौसेना जहाज त्रिशूल पर एक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगे।

इसके बाद विदेश मंत्री 7 और 8 जुलाई को तंजानिया के दार-एस-सलाम शहर का दौरा करेंगे, जहां वह अपने समकक्ष के साथ 10वीं भारत-तंजानिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे और कई कैबिनेट सहित देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान वह भारत के संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से मिलेंगे और भारत-तंजानिया व्यापार बैठक का उद्घाटन करेंगे। विदेश मंत्री भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे और दार एस सलाम में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे।

भारत और तंजानिया के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। विदेश मंत्री की तंजानिया यात्रा से हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। गौरतलब है कि दोनों देशों ने भारत और तंजानिया के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की बैठक का दूसरा संस्करण भी देखा, जो इस साल की शुरुआत में 28 और 29 जून को अरुशा में आयोजित की गई थी।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More