चीन के चोंगकिंग में मूसलाधार बारिश से 15 लोगों की मौत, चार लापता

बीजिंग। दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग में सोमवार से जारी मूसलाधार बारिश में आज कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लापता हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आपातकालीन प्रबंधन के नगरपालिका ब्यूरो ने कहा कि मुख्य रूप से यांग्त्ज़ी नदी के आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई जिसके कारण बाढ़ और भूवैज्ञानिक आपदा जैसी घटनाएं हुई। इससे 19 जिलों और काउंटियों में एक लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है।

ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि 7,500 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि की फसलें बर्बाद हुई है। शहर में आपातकालीन प्रतिक्रिया मुख्यालय कार्यालय ने राहत प्रतिक्रिया को स्तर III  तक बढ़ा दिया है और वांझोउ जिले के लिए टेंट, कंबल, फोल्डिंग बेड सहित आपदा राहत आपूर्ति की 29 हजार से ज्यादा वस्तुओं को आवंटित किया है, जहां रिकॉर्ड अतिवृष्टि हुई है।(वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More